अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां सम्मेलन लखनऊ में, 19 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन और भारत की विधानसभाओं व विधान परिषदों के सचिवों का 62वां सम्मेलन 19 से 23 जनवरी 2026 तक लखनऊ में हाेगा। सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष…

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन और भारत की विधानसभाओं व विधान परिषदों के सचिवों का 62वां सम्मेलन 19 से 23 जनवरी 2026 तक लखनऊ में हाेगा। सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे और समापन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। सम्मेलन के तीसरे दिन आमंत्रित अतिथि अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर के दर्शन करेंगे।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल की मेजबानी में हाेने वाले इस राष्ट्रीय आयाेजन का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 जनवरी को विधान भवन, लखनऊ में उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में विभिन्न समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। सम्मेलन में देशभर से आ रहे पीठासीन अधिकारी, सचिव एवं गणमान्य प्रतिनिधि विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं, सदन संचालन, सुशासन तथा समसामयिक विधायी विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के पहले दिन शाम को विधानसभा की भीति और गुंबद पर यूपी पर्यटन विभाग की तरफ से यूपी के पश्चिम से पूरब तक के जिलों व शहरों के वर्णन विवरण की लाइट साउंड से आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी। अगले दिन 20 जनवरी को पूर्ण सत्र के दौरान एजेंडा बिंदुओं पर गहन चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है। 21 जनवरी को समापन सत्र में विभिन्न संवैधानिक पदाधिकारियों के प्रेरक संबोधन होंगे। सम्मेलन के दौरान विधायी परंपराओं, संसदीय नवाचारों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित किया जाएगा। सम्मेलन के उपरांत 22 जनवरी को प्रतिभागी अयोध्या धाम भ्रमण कर श्रीरामलला के दर्शन करेंगे जबकि 23 जनवरी को प्रतिनिधियों का प्रस्थान होगा।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन संसदीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने, राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विधायी संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ, उपसभापति, राज्यसभा हरिवंश नारायण सिंह, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, सभापति, अध्यक्ष एवं सचिव सहभागिता करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
