द इंडियन व्यू

अंपायर से उलझने पर डीसी के बल्लेबाज नीतीश राणा पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा को अंपायर के साथ उलझने के चलते दंडित किया गया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। ये…

Ragwendra P Singh
April 12, 2026
3 min read
अंपायर से उलझने पर डीसी के बल्लेबाज नीतीश राणा पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा को अंपायर के साथ उलझने के चलते दंडित किया गया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।

 

ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के 19वें ओवर के दौरान हुई, जब डीसी के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को ओवर के बीच ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसी ओवर में स्टब्स अपना विकेट भी गंवा बैठे। इससे नाराज नीतीश को चौथे अंपायर के साथ बहस करते देखा गया। राणा पहले तीन मैचों में 15, 0 और 5 रन बनाने के बाद सीएसके के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर थे। वह टीम के डगआउट में मौजूद थे। 19वें ओवर की शुरुआत में डीसी को दो ओवरों में 32 रनों की जरूरत थी और स्टब्स ही उनकी एकमात्र उम्मीद थे, जो 36 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाकर खेल रहे थे। उनका विकेट गिरने बाद डीसी को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बयान के अनुसार नीतीश राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। राणा को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "मैच के दौरान जोर से अपशब्दों का इस्तेमाल करने" से संबंधित है। राणा ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया।

 

मैच की बात करें तो, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में दिल्ली को चेन्नई के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी संजू सैमसन ने खेली, जिन्होंने नाबाद 115 रन बनाए। उनके अलावा युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 59 रन जोड़े, जबकि शिवम दुबे ने तेज नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

 

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रन, पथुम निसंका ने 41 रन, आशुतोष शर्मा 19 रन, केएल राहुल 18 रन और डेविड मिलर ने 17 रन बनाए। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

 

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…