महिला दिवस पर राजस्थान रॉयल्स की ‘पिंक प्रॉमिस जर्सी लांच
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने आगामी आईपीएल में एक मई को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए ‘पिंक प्रॉमिस जर्सी लांच की। @rajasthanroyals राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन ने महिलाओं…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने आगामी आईपीएल में एक मई को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए ‘पिंक प्रॉमिस जर्सी लांच की।

राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन ने महिलाओं के नेतृत्व वाली पहल को बढ़ावा देने के लिए ‘औरत है तो भारत है नामक अभियान फिल्म लॉन्च की।
रॉयल्स की टीम राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण परिवर्तन के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए खरीदे गए हर टिकट के लिए 100 रुपये का योगदान भी करेंगे। इस विशेष ‘ऑल-पिंक रॉयल्स जर्सी की बिक्री से होने वाली राशि सीधे आरआरएफ को इसके सामाजिक प्रभाव पहल का समर्थन करने के लिए जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
