समाचार पोर्टल

अंडर-23 विश्व कुश्ती में भारत को एक कांस्य, अमृता से स्वर्ण की उम्मीद

भारतीय पहलवान कोमल ने शुक्रवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की 59 किलोग्राम वर्ग कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कोमल ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कजाकिस्तान की विक्टोरिया खुसैनोवा को 7-2 से…

Ragwendra P Singh
October 16, 2026
2 min read
अंडर-23 विश्व कुश्ती में भारत को एक कांस्य, अमृता से स्वर्ण की उम्मीद

भारतीय पहलवान कोमल ने शुक्रवार को अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिलाओं की 59 किलोग्राम वर्ग कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कोमल ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कजाकिस्तान की विक्टोरिया खुसैनोवा को 7-2 से हराया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत कनाडाई पहलवान एला मैरी फाइंडिंग को शिकस्त देकर की थी, जिसके बाद मोल्दोवा की मैडलिना प्रिसाकारी को 8-3 से हराया।

हालांकि, उन्हें यूक्रेन की अलीना फिलिपोविच के खिलाफ 1-13 से हार मिली। लेकिन, ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कोमल ने शानदार वापसी करते हुए देश के लिए मेडल जीता। दूसरी तरफ, अमृता पुजारी ने सेमीफाइनल में वेनजिन किउ को मात देकर महिलाओं के 72 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।

अब वह शनिवार को गोल्ड मेडल मुकाबले में उनका सामना यूक्रेन की इरीना जब्लॉत्स्का से होगा। वहीं, स्वीटी (53 किलोग्राम) और वैष्णवी पाटिल (65 किलोग्राम) अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले हारने के बावजूद 'रिपेचेज' के जरिए ब्रॉन्ज मेडल की दौड़ में हैं। 53 किलोग्राम वर्ग में, स्वीटी को अपने क्वार्टर फाइनल में क्रिस्टेल रोड्रिगेज डोबलर के हाथों 2-11 से हार मिली। चूंकि, उनकी प्रतिद्वंद्वी फाइनल में पहुंच गईं, इसलिए स्वीटी को 'रिपेचेज' के जरिए अपना अभियान जारी रखने का मौका मिल गया।

@wfi_wrestling

वहीं, वैष्णवी पाटिल का सामना जापान की हारुका कोबारू से होगा। इससे पहले, उन्हें अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की एकातेरिना कोशकिना से 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर हार मिली थी।

भारत महिलाओं के 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 57 किलोग्राम और 62 किलोग्राम वर्ग में, तथा ग्रीको-रोमन शैली के 60 किलोग्राम, 77 किलोग्राम, 82 किलोग्राम, 97 किलोग्राम और 130 किलोग्राम भार वर्ग में अपने पहलवान नहीं उतार सका, क्योंकि उन्हें वीजा नहीं मिला। इसका कारण यह था कि उनकी उम्र 20 साल से कम थी और उनके पास कोई फुल-टाइम नौकरी नहीं थी।

गुरुवार को, विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन वर्ग में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। अंडर-23 विश्व स्तर पर दो बार कांस्य पदक जीत चुके इस पहलवान को पुरुषों के 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन फाइनल के अंतिम क्षणों में जॉर्जिया के कोबा कारुमिद्जे के हाथों 12-13 से हार मिली। सर्बिया के नोवी साद में अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप के पिछले सत्र में, भारतीय पहलवानों ने कुल नौ पदक (1 गोल्ड, 1 रजत और 7 कांस्य) जीते थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…