अंडर-19 वनडे एशिया कप : वैभव सूर्यवंशी के 14 छक्के, भारत ने यूएई को बड़े अंतर से हराया
वैभव सूर्यवंशी (171 रन, 9 चौके, 14 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने अंडर-19 वनडे एशिया कप के अपने शुरुआती मैच में शुक्रवार को यहां यूएई को 234 रन के बड़े अंतर से हराया। सूर्यवंशी की आतिशी पारी के अलावा विहान…
वैभव सूर्यवंशी (171 रन, 9 चौके, 14 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने अंडर-19 वनडे एशिया कप के अपने शुरुआती मैच में शुक्रवार को यहां यूएई को 234 रन के बड़े अंतर से हराया।
सूर्यवंशी की आतिशी पारी के अलावा विहान मल्होत्रा (69 रन) और आरोन जॉर्ज (69 रन) की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने छह विकेट पर रिकॉर्ड 433 रन बनाये। यह अंडर-19 वनडे में भारत का सर्वाधिक स्कोर होने के साथ एशिया कप इतिहास का भी सर्वोच्च स्कोर है।
यूएई लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी भारत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं दिखी। टीम ने पृथ्वी मधु (50) और उद्धिश सूरी (नाबाद 78) की अर्धशतकीय पारियों से सात विकेट पर 199 रन बनाये।

सूर्यवंशी की 171 रन की पारी अब युवा वनडे में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। यह रिकॉर्ड अंबाती रायुडु के नाम है जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाये थे। यह अंडर-19 वनडे में नौवा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही यूएई के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी। उन्होंने 30 गेंद में अपना अर्धशतक और फिर 56 गेंद में शतक पूरा किया। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। वह 33वें ओवर में स्पिनर सूरी की गेंद पर आउट हुए।
उनके आउट होने के बाद मध्य क्रम ने लय बनाए रखी, जिसमें वेदांत त्रिवेदी (38 रन), अभिज्ञान कुंडू (नाबाद 32) और कनिष्क चौहान (28) ने रनों का प्रवाह जारी रखते हुए भारत को 400 रन के आंकड़े के पार पहुंचाया।
यूएई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रन तक छह विकेट गंवा दिये। सूरी और मधु ने इसके बाद सातवें विकेट के लिए 144 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर टीम के हार को अंतर को कम किया। सूरी ने एक छोर संभाले रखा जिससे भारतीय टीम ने नौ गेंदबाजों के इस्तेमाल के बावजूद यूएई को ऑल आउट नहीं कर सकी।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
