द इंडियन व्यू

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का आभार जताया

नई दिल्ली : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा…

Ragwendra P Singh
September 6, 2026
1 min read
अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का आभार जताया

नई दिल्ली : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के नव नियुक्त उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शर्मा ने एक्स पोस्ट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताते हुए लिखा, '' मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं।''उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। दिनेश शर्मा ने लिखा, '' इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मुझे निरंतर प्रेरित किया।डॉ. शर्मा ने लिखा, '' यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संविधान, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं। आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…