अंकुश पंघाल का धमाका, विश्व चैंपियन एरकिनबोएव को हराकर फाइनल में
युवा भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने एशियन खेल 2026 में पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में अंकुश ने उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन फज़लिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 के…

युवा भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने एशियन खेल 2026 में पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल में अंकुश ने उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन फज़लिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 के विभाजित फैसले से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले का टिकट कटाया।
20 वर्षीय अंकुश ने मुकाबले में शुरुआत से ही तेज गति और आक्रामक रणनीति के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने एरकिनबोएव की मजबूत रक्षात्मक शैली का प्रभावी ढंग से सामना किया। पांचों जजों ने अंकुश को 10 और एरकिनबोएव को 9 अंक दिए, जिसके बाद भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में 4-1 का फैसला आया।
इस जीत के साथ अंकुश ने प्रतियोगिता में अपना शानदार अभियान जारी रखा है। इससे पहले 27 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के नेकृज़ सलीमोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर पदक पक्का किया था। अंकुश शानदार फॉर्म के साथ एशियन खेलों के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने अगस्त 2026 में ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

अंकुश की इस उपलब्धि ने भारतीय पुरुष मुक्केबाजी के लिए भी खास रिकॉर्ड बनाया है। 2018 में अमित पंघाल के 49 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार कोई भारतीय पुरुष मुक्केबाज एशियन खेलों में स्वर्ण पदक मुकाबले तक पहुंचा है। अब अंकुश के सामने एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की चुनौती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
