शीर्ष पर गुजरात, लेकिन कप्तान गिल पर 12 लाख का जुर्माना
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में सबसे ऊपर है। साभार : गूगल इस खुशी के साथ एक बुरी खबर भी आई। बीसीसीआई ने शुभमन गिल पर 12 लाख…

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में सबसे ऊपर है।

इस खुशी के साथ एक बुरी खबर भी आई। बीसीसीआई ने शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है। मैच में जोस बटलर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 97 रन बनाए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने।
गुजरात टाइटंस ने तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंके। यह इस सीजन में उनकी पहली गलती थी। उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल ने अपने बयान में कहा, 'गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 35 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।
यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।' मैच में जोस बटलर हीरो रहे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने 54 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके लगाए।
बटलर सिर्फ 3 रन से शतक बनाने से चूक गए। उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 34 गेंदों में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सिर्फ कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को 1-1 विकेट मिला।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 203 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। करुण नायर ने 31, केएल राहुल ने 28, ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 और आशुतोष शर्मा ने 37 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
