द इंडियन व्यू

Weather Update: दिल्ली-NCR, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में इनदिनों जमकर बारिश हो रही है. जिससे पहाड़ों पर भूस्खलन और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को भी देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की…

Ragwendra P Singh
August 28, 2025
3 min read
Weather Update: दिल्ली-NCR, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में इनदिनों जमकर बारिश हो रही है. जिससे पहाड़ों पर भूस्खलन और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को भी देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आईएमडी ने उत्तराखंड के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि यूपी और बिहार में मौसम के सामान्य रहने की संभावना है. जबकि देश के बाकी हिस्सों में गुरुवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है. जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में अगले 10 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. यानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सितंबर के पहले सप्ताह में भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी. गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार यानी 28 अगस्त को देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. इस दौरान मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और सिक्किम में हल्की से भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय और अंदरूनी इलाकों में भी गुरुवार को भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान इन राज्यों में गरज और बिजली गिरने की घटनाएं होने की आशंका बनी हुई है. ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश की आशंका
उधर गुरुवार को मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों के साथ उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है. जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने सकती है. वहीं बाकी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम
अगर बात करें यूपी और बिहार की तो यहां भी मानसून सक्रिय बना हुआ है. हालांकि दोनों राज्यों में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…