Waqf Amendment Bill: बिल को लेकर ममता बनर्जी ने दी ये चेतावनी, जानिए क्या हैं इसके मायने
बीएस राय। इन दिनों भारत में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। संसद से पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून देशभर में कानूनी तौर पर लागू हो गया है, लेकिन इसका सबसे तीखा विरोध पश्चिम…

बीएस राय। इन दिनों भारत में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। संसद से पारित होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून देशभर में कानूनी तौर पर लागू हो गया है, लेकिन इसका सबसे तीखा विरोध पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है।
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे पर न सिर्फ मुखर हैं, बल्कि इसके खिलाफ खुला मोर्चा भी खोल चुकी हैं। नेताजी इंडोर स्टेडियम में ममता की हुंकार ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों से मुलाकात की और वक्फ अधिनियम के खिलाफ आगामी रणनीति पर मंथन किया।
इस बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रमुख सैफुल्लाह रहमानी, महासचिव फजलुर्रहीम मुजद्दिदी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई प्रभावशाली धार्मिक और सामाजिक नेता शामिल हुए। अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा, "यूपी और बिहार के फर्जी वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। यह सब साजिश है। भाजपा फर्जी खबरों और मीडिया के जरिए बंगाल की छवि खराब करना चाहती है।" उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर होती है तो वक्फ संशोधन अधिनियम को निरस्त कर दिया जाएगा।
ममता ने इमाम और पुजारियों दोनों को सम्मान देने की बात कही और रवींद्रनाथ टैगोर की विचारधारा को अपनी प्रेरणा बताया। सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया था। अब जब यह कानून पारित होकर लागू हो गया है तो पार्टी नेता महुआ मोइत्रा ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
कोर्ट ने इस कानून को धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान के खिलाफ बताया है और इसे निरस्त करने की मांग की है। मुस्लिम समाज की चिंता और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन वक्फ अधिनियम के खिलाफ खासकर बंगाल में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। मुस्लिम समुदाय इसे शरीयत का हिस्सा मानता है और सरकार के किसी भी हस्तक्षेप को खारिज कर रहा है।
समुदाय का कहना है कि वक्फ संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण न केवल धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप है, बल्कि यह संवैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा है कि इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा। इसे 'धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला' बताते हुए उन्होंने दावा किया कि यह न केवल मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है, बल्कि भारतीय संविधान के भी खिलाफ है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
