द इंडियन व्यू

UP Police: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर मुठभेड़ में ढेर, सीएम योगी को पिता ने कहा धन्यवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर में हुई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है. दोनों आरोपी रोहित गोदरा-गोल्डी बरार गिरोह के एक्टिव सदस्य हैं. बुधवार को यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
UP Police: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर मुठभेड़ में ढेर, सीएम योगी को पिता ने कहा धन्यवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर में हुई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है. दोनों आरोपी रोहित गोदरा-गोल्डी बरार गिरोह के एक्टिव सदस्य हैं. बुधवार को यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया. दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

दिशा के पिता ने सीएम योगी और यूपी पुलिस को दिया धन्यवाद

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और उत्तर प्रदेश पुुलिस को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि इतने कम वक्त में आरोपियों को ढूंढा गया और इतनी कड़ी कार्रवाई की गई. उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस डर मुक्त समाज बनाने के सपने को साकार करने में जुटी हुई है.

12 सितंबर को घर पर हुई थी फायरिंग
12 सितंबर को सुबह करीब पौने चार बजे अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के बरेली वाले घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की थी, जिस वजह से इलाके में दहशत फैल गई. मामले में बरेली के कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया. खास बात है कि जिस वक्त फायरिंग की गई. उस वक्त दिशा के पापा, मां और बहन घर पर ही थीं. राहत की बात है कि किसी को भी चोटें नहीं आईं हैं.

CCTV की मदद से पकड़े गए आरोपी
मामले में सूबे के मुखिया ने खुद संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. दिल्ली और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीम के साथ मिलकर यूपी एसटीएफ ने आरोपियों को खोज लिया. दोनों शूटरों की पहचान हो गई, एक रोहतक का रहने वाला रवींद्र था तो दूसरा सोनीपत का अरुण.

रोहित गोदारा ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी
दिशा पाटनी के घर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी. उसने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, जिस वजह से उन्होंने फायरिंग की है. सनातन धर्म और देवी-देवताओं के अपमान को सहा नहीं जाएगा.

दिशा के पिता ने कहा था- हम सनातनी हैं
जगदीश पाटनी ने खुशबू पाटनी के पोस्ट पर सफाई दते हुए कहा कि हम सनातनी हिंदू हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. साधु-संतों हमारे लिए भी पूजनीय हैं. खुशबू की पोस्ट को कांट-छांटकर गलत तरीके से पेश किया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…