Trump Tariff On India: क्या भारत से जल्द हटेगा ट्रंप का टैरिफ, अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
Trump Tariff On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत समेत विश्व के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर दुनिया ही नहीं, बल्कि खुद अमेरिका में भी घमासान मचा हुआ है. अब इस मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम…

Trump Tariff On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत समेत विश्व के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर दुनिया ही नहीं, बल्कि खुद अमेरिका में भी घमासान मचा हुआ है. अब इस मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. अमेरिका की अपील्स कोर्ट ने पिछले दिनों इन टैरिफ को अवैध बताया था. अब डोनाल्ड प्रशासन ने कोर्ट में दस्तावेज दायर कर चेतावनी दी है कि अगर भारत समेत कई देशों से टैरिफ को हटाया गया तो अमेरिका को व्यापारिक प्रतिशोध का सामना करना पड़ सकता है. इसके विदेशों में शांति स्थापना करने प्रयास कमजोर होंगे.
कोर्ट में ट्रंप प्रशासन की दलील
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल और हथियार खरीदने पर 25 प्रतिशत पेनल्टी भी लगाई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि टैरिफ कई बड़े व्यापारिक साझेदारों से बेहतर ट्रेड एग्रीमेंट कराने में मददगार साबित हुआ है. ऐसे में अगर सुप्रीम कोर्ट इन आयात शुल्क को अवैध घोषित करता है तो कई देशों के साथ हमारे ट्रेड एग्रीमेंट खटाई में पड़ सकते हैं. इस फैसले का अमेरिकी इकोनॉमी और पॉलिटिकल सिनेरियो पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल जॉन सॉयर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपील में न्यायधीशों से इन टैरिफ को बरकरार रखने की अपील की है. अपील में कहा गया कि अमेरिका की तरफ से इस मामले में बड़ी चीजें दांव पर लगी हैं.
टैरिफ को बताया शांति प्रयासों का हिस्सा
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दस्तावेज में आयात शुल्क को यूक्रेन में शांति प्रयासों का अहम हिस्सा बताया. यह आर्थिक तबाही बचाने वाली ढाल है. ट्रंप प्रशासन ने कोर्ट में कहा कि भारत पर टैरिफ रूस-यूक्रेन वॉर को लेकर जारी नेशनल इमरजेंसी जैसी स्थितियों से निपटने के लिए लगाए गए हैं. क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका ने भारत को यूक्रेन वॉर के लिए जिम्मेदार ठहराया है. अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से कच्चा तेल और हथियार खरीद रहा है. और रूस उस पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन वॉर में कर रहा है. यही वजह है कि अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ ही रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत पेनल्टी भी लगाई है. इस तरह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जो अमेरिका की तरफ से दुनिया के किसी भी देश पर लगाया गया सबसे ज्यादा टैरिफ है.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
