द इंडियन व्यू

Tariff Row: ट्रंप के 50 फीसद टैरिफ के बाद सरकार की हाईलेवल मीटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

Tariff Row: अमेरिका ने भारत सहित कई सारे देशों पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है. अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसद टैरिफ लगाया है. इस बीच दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हाईलेवल कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे.…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
Tariff Row: ट्रंप के 50 फीसद टैरिफ के बाद सरकार की हाईलेवल मीटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

Tariff Row: अमेरिका ने भारत सहित कई सारे देशों पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया है. अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसद टैरिफ लगाया है. इस बीच दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हाईलेवल कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. मीटिंग में अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव का आंकलन किया जाएगा. बैठक में कुछ अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं. बैठक में अमेरिकी टैरिफ पर भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर चर्चा की जाएगी.

बता दें, व्हाइट हाउस ने कहा कि गुरुवार आधी रात से 60 से अधिक देशों और यूरोपीय संघ से आने उत्पादों पर 10 प्रतिशत या उससे अधिक टैरिफ लगेगा.

टैरिफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Tariff ROW: अमेरिका के टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर, जानें किन सेक्टर्स पर कितना पड़ेगा असर

इन देशों के ऊपर भी लगेगा टैरिफ
अमेरिका ने यूरोपीय संघ, दक्षिण कोरिया और जापान के सामानों पर 15 फीसद, जबकि ताइवान, वियतनाम और बांग्लादेश से आयात होने वाले सामान पर 20 फीसद टैरिफ लगेगा. ट्रंप को उम्मीद है कि ईयू, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अमेरिका में अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करेंगे.

अमेरिका के एक व्यापार संघ ने ट्रंप को चेतावनी दी
भारतीय सामान पर लगने वाले टैरिफ का असर अमेरिकी घरों की रसोईयों पर भी पड़ेगा. अमेरिका में भारत से जाने वाले मसाले भी टैरिफ की वजह से महंगे हो जाएंगे, जिससे उनके खाने की लागत बढ़ जाएगी. अमेरिका के एक व्यापार संघ ने चेतावनी देकर कहा था कि घरों की रसोइयों, रेस्टोरेंट और बड़े निर्माताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला मसाला भारत से आता है. ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिससे सभी चीजें महंगी हो जाएंगी. अमेरिका के कृषि विभाग की मानें तो पिछले साल अमेरिका ने भारत से 41 करोड़ डॉलर से अधिक के मसाले खरीदे थे.

टैरिफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Tariff Row: ट्रंप का नाम लिए बिना पीएम मोदी का टैरिफ पर जवाब, कहा- किसानों के हित से नहीं करेगा समझौता

मुझे बड़ी कीमत चुकानी होगी और मैं तैयार हूं
एक दिन पहले, पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे लिए हमारे किसानों का हित सबसे पहले हैं. मैं अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों भाई-बहनों के साथ कभी भी समझौता नहीं करूंगा. पीएम मोदी ने कहा था कि मुझे पता है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी कीमत चुकानी होगी और मैं इसके लिए रेडी हूं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…