Tariff Row: ‘मैं डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के लिए उत्सुक’, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, कहा- हम दोनों पक्के दोस्त
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा था कि मुझे विश्वास है कि वाशिंगटन और दिल्ली के बीच जारी व्यापार वार्ता के सफल परिणाम आएंगे. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रधानमंत्री…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा था कि मुझे विश्वास है कि वाशिंगटन और दिल्ली के बीच जारी व्यापार वार्ता के सफल परिणाम आएंगे. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका बहुत पक्के मित्र हैं और मैं भी आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं.
पहले जानें क्या बोले थे ड्रोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने कहा कि ये घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि वाशिंगटन और दिल्ली के बीच हो रही व्यापार वार्ता के अच्छे परिणाम आएंगे. मैं अपने अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. मुझे यकीन है कि दोनों महान देशों की इस बातचीत का अच्छा परिणाण आएगा.
अब जानें पीएम मोदी ने क्या प्रतिक्रिया दी
ट्रंप के इसी बयान पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका पक्के दोस्त हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए असीम संभावनाएं पैदा करेंगी. हमारी टीम इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं. ट्रंप से बातचीत करने के लिए मैं उत्सुक हूं. दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए साथ में काम करेंगे.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
