द इंडियन व्यू

SCO Summit 2025: पीएम मोदी ने शहबाज को नजरअंदाज कर पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, देखें पूरा वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय के बाद चीन की यात्रा पर गए हैं. वह तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट के दौरान मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के…

Ragwendra P Singh
September 1, 2025
2 min read
SCO Summit 2025: पीएम मोदी ने शहबाज को नजरअंदाज कर पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, देखें पूरा वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय के बाद चीन की यात्रा पर गए हैं. वह तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. इस समिट के दौरान मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और अन्य देशों के नेताओं से भी मुलाकात की.

हालांकि, इस समिट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली घटना रही जब पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरी तरह से नजरअंदाज किया. डिनर के दौरान दोनों एक ही हॉल में मौजूद थे, लेकिन मोदी ने शरीफ से दूरी बनाए रखी. तस्वीरों में देखा गया कि दोनों एक-दूसरे की तरफ पीठ किए खड़े थे. यह कदम पाकिस्तान को साफ संदेश है कि भारत आतंकवाद को लेकर अपना कड़ा रुख जारी रखेगा.

आतंकवाद और बातचीत अलग
प्रधानमंत्री मोदी के इस रुख ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. यह भारत की विदेश नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति कड़े रुख को दर्शाता है. चीन और रूस के नेताओं के सामने यह व्यवहार यह दिखाता है कि भारत किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा.

SCO समिट का महत्व
इस घटनाक्रम को भारत, चीन और रूस के बीच जटिल संबंधों के संदर्भ में देखा जा रहा है. समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन पाकिस्तान पर इसका वास्तविक असर अभी सवालों के घेरे में है. भारत की बढ़ती भूमिका और अमेरिका के साथ संबंधों को भी इस समिट की राजनीतिक पृष्ठभूमि में समझा जा रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…