SC ने बारिश के कारण राज्यों में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई, बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने बारिश के बाद आई बाढ़ को लेकर राज्यों से जवाब मांगा है. CJI ने…

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने बारिश के बाद आई बाढ़ को लेकर राज्यों से जवाब मांगा है. CJI ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम होता है कि बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हिमाचल में बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में लकड़ी के लठ बहते दिखे. अदालत ने कहा कि यह गंभीर मामला है. तीन सप्ताह के अंदर राज्यों से जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है.
यह मानवजनित संकट है: CJI
सीजेआई ने सॉलिसिटर जनरल से कहा कि इस मामले में ध्यान देने की जरूरत है. अदालत ने साफ किया कि यह मात्र प्राकृतिक आपदा का केस नहीं है. यह मानवजनित संकट है.
राज्य मुश्किल हालात से जूझ रहे
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से भारी बारिश होने के कारण कुछ राज्य मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं. इनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के राज्य शामिल हैं. पंजाब में भारी बारिश के कारण 30 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. कई गांव बाढ़ की गिरफ्त में हैं. पुलिस प्रशासन और सेना लोगों के लिए राहत कार्य में जुटी है.
किसानों को काफी नुकसान पहुंचा
पंजाब में आई भयावह बाढ़ ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है. किसानों की कई लाख एकड़ कृषि जमीन बाढ़ के पानी की वजह से बर्बाद हो गई. हाल के समय में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कठिन समय में अटका फंड जारी करने की मांग की है. किसानों की हालत देखते हुए सरकार 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने का प्रयास कर रही है.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
