द इंडियन व्यू

SC on Stray Dogs : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र ने बदला रुख, राज्यों पर तय होगी जवाबदेही

नई दिल्ली : आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और रैबिज के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बड़ा आदेश दिया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने भी इस दिशा में कड़ा कदम उठाया है. अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
SC on Stray Dogs : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र ने बदला रुख, राज्यों पर तय होगी जवाबदेही

नई दिल्ली : आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और रैबिज के खतरे को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बड़ा आदेश दिया था. इसके बाद केंद्र सरकार ने भी इस दिशा में कड़ा कदम उठाया है. अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे कम से कम 70 प्रतिशत कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रैबिज टीकाकरण सुनिश्चित करें. पहले तक केंद्र की भूमिका केवल सुझाव देने तक सीमित थी, लेकिन अब इसे बाध्यकारी बनाकर राज्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है.

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे हर महीने अपनी प्रगति रिपोर्ट पशु कल्याण बोर्ड को भेजें. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को उनकी मूल जगह पर ही छोड़ा जाए. इस दिशा में तेजी लाने के लिए पशुपालन मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है.

राज्यों को मिलेंगे साधन और आर्थिक मदद
केंद्र ने न केवल लक्ष्य तय किया है बल्कि आर्थिक संसाधनों की भी व्यवस्था की है. नसबंदी और टीकाकरण पर प्रति कुत्ता 800 रुपये और प्रति बिल्ली 600 रुपये का अनुदान दिया जाएगा. इसके अलावा, बड़े शहरों में फीडिंग जोन, रैबिज नियंत्रण इकाइयां और आश्रय स्थलों के उन्नयन के लिए विशेष फंड जारी किया जाएगा. छोटे आश्रयों को 15 लाख रुपये और बड़े आश्रयों को 27 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी. वहीं, पशु अस्पतालों और आश्रय स्थलों को दो करोड़ रुपये का एकमुश्त अनुदान देने की भी योजना है.

स्थानीय स्तर पर भागीदारी पर जोर
योजना को सफल बनाने के लिए केंद्र ने स्थानीय स्तर पर स्वयंसेवी संगठनों और आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी को जरूरी माना है. इनके माध्यम से मोहल्लों में कुत्तों की पहचान, पकड़ने, उपचार, टीकाकरण और पुनःस्थापन का काम तेज होगा. इससे न केवल विवाद कम होंगे बल्कि निगरानी व्यवस्था भी मजबूत बनेगी.

केवल संख्या नहीं, बीमारी भी चुनौती
केंद्र का कहना है कि चुनौती केवल कुत्तों की बढ़ती संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके काटने से फैलने वाली जानलेवा बीमारी रैबिज भी बड़ी चिंता है. इसी कारण से सभी राज्यों को विस्तृत मासिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि कौन-सा राज्य नियमों और अदालत के आदेशों का पालन कितनी गंभीरता से कर रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…