RSS स्थापना दिवस: पथ संचलन में डीसीएम ब्रजेश पाठक ने की कदम ताल
लखनऊ @शाश्वत तिवारी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए__"नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमेत्वया हिन्दुभूमे…

लखनऊ @शाश्वत तिवारी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए
__
"नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे
त्वया हिन्दुभूमे सुखवं वर्धितोऽहम्।
महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे
पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते॥"
__
लखनऊ दक्षिण भाग_ आनंद नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के साथ, RSS ड्रेस कोड मे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कदम ताल के साथ पथ संचलन किया।
ज्ञात हो कि मातृभूमि की सेवा हेतु समर्पित राष्ट्र की सेवा और अनुशासन के मुलमंत्र से करोड़ो भारतीयों को प्रेरित करने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन_ RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की स्थापना को आज 100 वर्षं पूर्ण हुए है। इस 100 साल में संघ द्वारा स्वार्थ से उपर उठकर राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना से लाखों स्वयंसेवकों को त्याग और समर्पण की राह दिखाने का कार्य हुआ है। राष्ट्रभक्ति का यह कार्य आगे भी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
राजीव श्रीवास्तव की गेंदबाजी से टाइम्स ऑफ इंडिया फाइनल में
टूर्नामेंट में मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पहले सेमीफाइनल में टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 157 रन का स्कोर बनाया।
