RCB के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, टॉप-5 में शामिल सारे भारतीय
IPL Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली टीमों में से एक है. इस टीम ने भले ही अब तक एक भी ट्रॉफी ना जीती हो, मगर उसने हर बार अपने फैंस का दिल जीता है. आईपीएल 2025 की बात करें, तो टीम…

IPL Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली टीमों में से एक है. इस टीम ने भले ही अब तक एक भी ट्रॉफी ना जीती हो, मगर उसने हर बार अपने फैंस का दिल जीता है. आईपीएल 2025 की बात करें, तो टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है और फैंस को उम्मीद है कि इस बार वह खिताबी सूखे को खत्म कर सकती है. मगर, क्या आपको मालूम है कि आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है. तो आइए आपको बताते हैं टॉप-5 में कौन-कौन से गेंदबाज शामिल हैं. गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी 5 खिलाड़ी भारतीय हैं...
अनिल कुंबले
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर अनिल कुंबले का नाम आता है. कुंबले ने 2008 से 2010 तक 51 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 24.58 के औसत से 53 विकेट लिए, जिसमें 6.65 की इकोनॉमी से रन लुटाए.
विनय कुमार
विनय कुमार 2008 से 2013 तक RCB का हिस्सा रहे और उन्होंने इस दौरान 31.44 के औसत से बेंगलुरु के लिए 87 विकेट लिए. उनकी इकोनॉमी 8.60 की रही है.
मोहम्मद सिराज
RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम आता है. सिराज ने आरसीबी के लिए 87 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 31.44 के औसत से 83 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.60 की इकोनॉमी से रन लुटाए.
हर्षल पटेल
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हर्षल पटेल का नाम आता है, जिन्होंने 2 बार पर्पल कैप जीती है. उन्होंने 80 मुकाबलों में 23.17 के औसत से आरसीबी के लिए 99 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.47 की रही
युजवेंद्र चहल
RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम पर दर्ज है. चहल ने 113 मुकाबलों में RCB के लिए 22.03 के औसत से 139 विकेट लिए हैं. चहल ने इस दौरान 7.58 की इकोनॉमी से रन लुटाए. उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 2021 में ऑरेन्ज कैप भी जीतने का कारनामा किया था.
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
