PM मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के अंत में जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों देशों के नेताओं से मिलकर भारत की वैश्विक साझेदारी को मजबूत करेंगे और कई उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे. आपकी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के अंत में जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों देशों के नेताओं से मिलकर भारत की वैश्विक साझेदारी को मजबूत करेंगे और कई उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर टोक्यो जा रहे हैं, वो वहां 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 29-30 अगस्त 2025 तक जापान की यात्रा करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे. जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त 2025 तक जापान की यात्रा करेंगे. अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी की यह जापान की 8वीं यात्रा होगी, जबकि वह पीएम इशिबा के साथ पहली बार समिट में हिस्सा लेंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों नेताओं की तरफ से भारत- जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा की जा सकती है. इस समीक्षा में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी नवाचार का लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल रहेगा.
चीन भी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी चीन दौरे पर जाएंगे. राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन का दौरा करेंगे. वे तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होने की उम्मीद है. बता दें कि भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है और उसने 2022-23 के दौरान एससीओ के राष्ट्राध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता की थी. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
