द इंडियन व्यू

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को देंगे सौगात, 62 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (4 अक्टूबर) को देश के युवाओं को सौगात देंगे. पीएम मोदी का ये कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान पीएम मोदी 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
3 min read
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को देंगे सौगात, 62 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (4 अक्टूबर) को देश के युवाओं को सौगात देंगे. पीएम मोदी का ये कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान पीएम मोदी 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. ये परियोजनाएं युवा पर केंद्रित हैं. पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, ये परियोजनाएं युवा विकास के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित होंगी.

जिससे शिक्षा के साथ कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस दौरान पीएम मोदी 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ पीएम-सेतु की भी शुरुआत करेंगे जो केंद्र प्रायोजित योजना है. इस योजना के तहत एक हजार सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. जिसमें 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई को शामिल किया जाएगा.

इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी बिहार की संशोधित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी शुभारंभ करेंगे. जिसके तहत हर साल करीब पांच लाख स्नातकों को दो साल तक 1,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा. यही नहीं मुफ्त कौशल प्रशिक्षण भी उन्हें दिया जाएगा. इसके साथ ही पीएम मोदी नए सिरे से तैयार की गई ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना की भी शुरुआत करेंगे. जिसके तहत चार लाख रुपये को बिना ब्याज के लोक मिलेगा. बता दें कि इस योजना के तहत 3.92 लाख से ज्यादा छात्रों को 7,880 करोड़ रुपये से अधिक का लोन मिल चुका है.

जानें कैसे काम करेंगा हब एंड स्पोक मॉडल?
बता दें कि हब एंड स्पोक मॉडल एक वितरण प्रणाली है. जिसके तहत एक हब यानी केंद्र बनाया जाएगा. जिसका काम सभी स्पोक यानी छोटे, सहायक स्थानों को आपस में जोड़ना होगा. सभी हबों को औसतन चार स्पोक से कनेक्ट किया जाएगा. जिससे उन्नत बुनियादी ढांचे के साथ आधुनिक उद्यमों, डिजिटल शिक्षण प्रणालियों और इनक्यूबेशन सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इसमें प्रमुख उद्योग साझेदार का काम इन संकुलों का प्रबंधन करना होगा. साथ ही बाजार की मांग के हिसाब से परिणाम-आधारित कौशल को सुनिश्चित करना होगा.

इस हब में नवाचार केंद्र, प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की सुविधाएं, उत्पादन इकाइयां और प्लेसमेंट की भी सुविधा मिलेगी. बताया जा रहा है कि इसके द्वारा सामूहिक रूप से, पीएम-सेतु भारत के आईटीआई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेंगा. जिसे सरकारी स्वामित्व वाला लेकिन उद्योग-प्रबंधित बनाया जाएगा. इसमें विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक से भी सहयोग मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…