द इंडियन व्यू

PM Modi ने सौगातों से भर दी दिल्लीवालों की झोली, झुग्गी झोपड़ी वालों को सौंपीं फ्लैट की चाबियां, जानिए और क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को दिल्लीवालों की झोली सौगातों से भर दीं. पीएम मोदी ने जेजे क्लस्टर के निवासियों को 1,675 फ्लैट्स की चाबियां सौंपी हैं. पीएम मोदी की ओर से मिले इस उपहार से झुग्गी-झोपड़ियों…

Ragwendra P Singh
January 3, 2025
2 min read
PM Modi ने सौगातों से भर दी दिल्लीवालों की झोली, झुग्गी झोपड़ी वालों को सौंपीं फ्लैट की चाबियां, जानिए और क्या?

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को दिल्लीवालों की झोली सौगातों से भर दीं. पीएम मोदी ने जेजे क्लस्टर के निवासियों को 1,675 फ्लैट्स की चाबियां सौंपी हैं. पीएम मोदी की ओर से मिले इस उपहार से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं. इसके अलावा भी पीएम मोदी ने दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्धाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह दिल्ली के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने दिल्लीवालों को और क्या-क्या सौगातें दी हैं. 

पीएम ने सौंपी फ्लैट्स की चाबियां

दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत पीएम मोदी ने झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों को नए बने फ्लैटों की चाबियां सौंपी. इस दौरान पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बातचीत भी. फ्लैट्स की चाबियां मिलने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

दिल्लीवालों को और क्या मिला?

पीएम मोदी ने लोगों को ये फ्लैट्स अपने संकल्प ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के तहत सौंपे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में विकास की परियोजनाएं लोगों के जीवन को आसान बनाएगी. सरकार की ओर से एक फ्लैट के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये का खर्च किए गए हैं. गरीबों को फ्लैट्स के अलावा पीएम मोदी ने आज 4500 करोड़ की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया. जो इस प्रकार हैं–

1- पीएम मोदी ने द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर (CBSE Integrated Office Complex) का उद्धाटन किया.

इस परिसर को करीब 300 करोड़ रुपये के खर्च से बनाया गया है. इसमें ऑफिस, ऑडिटोरियम, एडवांस डेटा सेंटर, वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम आदि शामिल हैं.

2. पीएम मोदी ने नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप-II क्वार्टर का वर्चुअल उद्घाटन किया. 

3. इनके अलावा पीएम मोदी ने नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी वर्चुअली रखी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…