द इंडियन व्यू

PM Modi visit Punjab-Himachal: पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पंजाब और हिमाचल को देंगे राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (09 सितंबर) को हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा कर बाढ़ और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे. आपको बता दें कि वे दोपहर करीब 1:30 बजे हिमाचल के कांगड़ा पहुंचेंगे. वहां अधिकारियों से मिलकर…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
2 min read
PM Modi visit Punjab-Himachal: पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पंजाब और हिमाचल को देंगे राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (09 सितंबर) को हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा कर बाढ़ और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे. आपको बता दें कि वे दोपहर करीब 1:30 बजे हिमाचल के कांगड़ा पहुंचेंगे. वहां अधिकारियों से मिलकर आपदा की स्थिति पर चर्चा करेंगे. पीएम चंबा, मंडी और कुल्लू जैसे प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे.

पंजाब का भी करेंगे दौरा

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 3 बजे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे. शाम करीब 4 बजे गुरदासपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि लोगों को जल्द मदद मिले और पुनर्वास कार्यों की निगरानी हो सके.

आपको बता दें कि पंजाब में बाढ़ से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले मरने वालों की संख्या 46 थी. हजारों गांव जलमग्न हैं और करीब 1.75 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. वहीं हिमाचल में मानसून की बारिश से अब तक 366 लोगों की जान गई है. भूस्खलन, अचानक बाढ़, डूबने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया है.

पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री से 20 हजार करोड़ रुपये के अंतरिम राहत पैकेज की मांग की है. साथ ही पुराना 60 हजार करोड़ रुपये का बकाया भी जारी करने की अपील की गई है. राज्य की राजनीतिक पार्टियां भी इस मांग का समर्थन कर रही हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कांगड़ा एयरपोर्ट पर करीब 400 जवान तैनात रहेंगे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी. पूरे इलाके को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है. एयरपोर्ट पर बैठक स्थल की जांच भी की गई है और उड़ानों का समय बदला गया है.

पीएम मोदी का यह दौरा आपदा से प्रभावित लोगों की मदद और राहत कार्यों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों राज्यों में बारिश से तबाही बढ़ी है, ऐसे में इस दौरे से राहत कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…