द इंडियन व्यू

PM Modi US Visit: दिल्ली सीएम पद के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा, अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ा गया

बीएस राय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से स्वदेश लौटने के बाद अब दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर जारी…

Ragwendra P Singh
February 15, 2025
2 min read
PM Modi US Visit: दिल्ली सीएम पद के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा, अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ा गया

बीएस राय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से स्वदेश लौटने के बाद अब दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई प्रमुख नाम शामिल हैं और नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 19-20 फरवरी को दिल्ली में होने की उम्मीद है। इससे पहले विभिन्न बैठकों का दौर भी चल रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद आयोजित बैठक में संगठन मंत्री बीएल संतोष, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद हर्ष मल्होत्रा और गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली की राजनीति और मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक भी होने जा रही है। नड्डा। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार के नाम पर विचार किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को हो सकता है।

इस समय सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को दिल्ली में होने की संभावना है। इससे पहले 17 या 18 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के निर्वाचित 48 विधायकों में से मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम प्रवेश वर्मा का है, जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराया था। इसके अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, महिला उम्मीदवारों में प्रमुख चेहरा रेखा गुप्ता, ग्रेटर कैलाश से जीतीं शिखा रॉय, मुस्तफाबाद से जीते वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट और कपिल मिश्रा भी दौड़ में हैं।

भाजपा विधायकों ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चयन का अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया है। आगामी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है। दिल्ली की राजनीति में इस बदलाव को लेकर भाजपा की अगली रणनीति पर जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…