द इंडियन व्यू

PM Modi Rakshabandhan Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, स्कूली बच्चों ने बांधी राखियां

PM Modi Rakshabandhan Celebration: आज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन है. देश भर में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि राजनेता भी मना रहे हैं. खास मौके पर प्रधानमंत्री…

Ragwendra P Singh
August 9, 2025
2 min read
PM Modi Rakshabandhan Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, स्कूली बच्चों ने बांधी राखियां

PM Modi Rakshabandhan Celebration: आज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन है. देश भर में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि राजनेता भी मना रहे हैं. खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया है. पीएम मोदी के रक्षाबंधन मनाने की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आया है.

PM Modi Rakshabandhan Celebration: प्रधानमंत्री मंत्री आवास में हुआ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास यानी सात लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन मनाया. खास मौके पर विभिन्न वर्गों की महिलाएं और बच्चे इकट्ठे हुए. उन्होंने प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में प्रधानमंत्री को राखी बांधी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं शेयर की. उन्होंने हिंदी और इंग्लिश में लिखा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के संदेश में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान की भावना दिखती है, जिसका ये त्योहार प्रतीक है.

PM Modi Rakshabandhan Celebration: रक्षा बंधन का महत्व
हिंदू माह श्रावण की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच के पवित्र बंधन का सम्मान करता है। राखी बाँधना बहन द्वारा अपने भाई की सलामती की प्रार्थना का प्रतीक है, जबकि भाई हर परिस्थिति में उसकी रक्षा करने का वचन देता है।

PM Modi Rakshabandhan Celebration: पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से से किया अभिवादन
प्रधानमंत्री ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और विभिन्न समुदायों के सदस्यों का स्वागत किया. कार्यक्रम गर्मजोशी, आशीर्वाद और हल्के-फुल्के पलों से भरपूर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने आवास में मेहमानों का व्यक्तिगत रूप से अभिवादन किया. उन्होंने बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाई.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…