PM Modi Manipur Visit: जल्द मणिपुर के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, पूर्वोत्तर के इस राज्य में जाने का भी है कार्यक्रम
PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जापान और चीन के यात्रा कर वापस दिल्ली आ गए. इस बीच खबर है कि पीएम मोदी पूर्वोत्तर के दौरे पर जाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी हिंसाग्रस्त…

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जापान और चीन के यात्रा कर वापस दिल्ली आ गए. इस बीच खबर है कि पीएम मोदी पूर्वोत्तर के दौरे पर जाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी हिंसाग्रस्त मणिपुर का भी दौरा कर सकते हैं. बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में मई 2023 में कुकी और मैतई समुदाय के बीच हिंसक झड़प के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी. इस हिंसा में कई लोग मारे गए थे. जबकि अभी भी हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.
पीएम मोदी के मणिपुर जाने की मांग करता रहा है विपक्ष
बता दें कि मणिपुर में हिंसा के बाद से विपक्ष लगातार पीएम मोदी के मणिपुर जाने की मांग करता रहा है. इस बीच पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी जल्द मणिपुर जा सकते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम के दौरे पर भी जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे की संभाविति तिथि भी सामने आ गई है.
कब मणिपुर जा सकते हैं पीएम मोदी?
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी इसी महीने पूर्वोत्तर के दौरे पर जाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं. आइजोल में अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर के दौरे पर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान सबसे पहले नए बैराबी-सैरांग रेलवे का उद्घाटन करने के लिए मिजोरम जाएंगे. उसके बाद पीएम मोदी मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं.
मणिपुर में लागू है राष्ट्रपति शासन
बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में 3 मई 2023 को मैतई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में अब तक करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं. इस हिंसा के बाद से ही मणिपुर में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. हिंसा के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इसी साल के शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है. साथ ही राज्य विधानसभा को भी निलंबित कर दिया गया था.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
