PM Modi Karnataka Visit: वंदे भारत के बाद पीएम मोदी ने किया बेंगलुरू मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन
PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं. पीएम मोदी सबसे पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे. पीएम मोदी बेंगलुरु से करीब 22 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का…

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं. पीएम मोदी सबसे पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे. पीएम मोदी बेंगलुरु से करीब 22 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु से एक साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इन राज्यों में चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को जिन तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, वे ट्रेनों चार राज्यों को जोड़ेंगी. इनमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु से बेगलगावी के बीच चलेगी, वहीं एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नागपुर के अजनी से पुणे के बीच चलेगी. पीएम मोदी ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया, जबकि एक ट्रेन को बेंगलुरु से रवाना किया.
ये है बेलगावी-बेंगलुरु वंदे भारत की टाइमिंग
बेंगलुरु से बेलगावी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:20 बजे बेलगावी से रवाना होगी. ये ट्रेन दोपहर 1:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन बेंगलुरु से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी, उसके बाद रात 10:40 बजे तक बेलगावी पहुंचेगी. जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी.
कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन का समय
वहीं कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6.40 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा से रवाना होगी. उसके बाद ये ट्रेन दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी. यह ट्रेन बीच में जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, व्यास स्टेशनों पर ठहरेगी. वापसी में ये ट्रेन मृतसर से शाम 4:25 बजे कटरा के लिए रवाना होगा और रात 10.00 बजे कटरा पहुंचेगी.
पुणे-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
वहीं नागपुर और पुणे के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर के अजनी रेलवे स्टेशन पुणे के बीच चलेगी. जो पुणे के हडपसर स्टेशन से वापस आएगी. यह दोनों शहरों के बीच 850 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा को 12 घंटे से कम समय में पूरी करेगी. शुरुआत में इस ट्रेन में सिर्फ सीटर कोच लगाए जाएंगे. जो सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलेगी.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
