PM Modi Gujarat Visit: एक दिन बाद गृह राज्य जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रोड शो-जनसभा के बाद गुजरात को देंगे करोड़ों की सौगात
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान, पीएम मोदी काफी व्यस्त रहने वाले हैं. पीएम मोदी इस दौरान, रोड शो, जनसभा और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और विरासत विकास…

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान, पीएम मोदी काफी व्यस्त रहने वाले हैं. पीएम मोदी इस दौरान, रोड शो, जनसभा और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और विरासत विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.
PM Modi Gujarat Visit: सुबह 10 बजे से व्यस्त हो जाएगा पीएम मोदी का शेड्यूल
प्रधानमंत्री का दौरा, भावनगर से शुरू होगा. प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे यहां एक रोड शो करेंगे. 1.5 किलोमीटर लंबे इस जुलूस में 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे. इस दौरान, ऑपरेशन सिंदूर, जीएसटी राहत और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी जवाहर मैदान में विशाल जनसभा संबोधित करेंगे.
PM Modi Gujarat Visit: भावनगर को 100 करोड़ की परियोजना की सौगात देंगे
भावनगर में पीएम मोदी 1.5 लाख करोड़ की शिपिंग और समुद्री परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी, भावनगर को 100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
PM Modi Gujarat Visit: दोपहर में पीएम मोदी करेंगे ये काम
इसके बाद दोपहर में करीब 1 बजे पीएम मोदी समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा करेंगे. करीब 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बने परिसर का लक्ष्य पीएम मोदी के "विरासत भी, विकास भी" के दृष्टिकोण को साकार करना है. प्रधानमंत्री पूर्ण हिस्से का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे. समीक्षा बैठक के बाद पीएम निर्माण कार्य का जायजा लेेगे.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
