PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा आज, 36 हजार करोड़ का देंगे तोहफा, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक बार फिर से बिहार के दौरे पर रहेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पीएम मोदी बार-बार बिहार जा रहे हैं. इसी कड़ी में वे सोमवार को बिहार के पूर्णिया जाएंगे. जहां…

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक बार फिर से बिहार के दौरे पर रहेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पीएम मोदी बार-बार बिहार जा रहे हैं. इसी कड़ी में वे सोमवार को बिहार के पूर्णिया जाएंगे. जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही 36,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे. अपनी बिहार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उत्तर बिहार जिले में एक नव विकसित एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे, जो क्षेत्र की हवाई संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा.
राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी उद्घाटन करेंगे. बता दें कि केंद्रीय बजट 2025 में बिहार में मखाना बोर्ड की घोषित की गई थी. यह बोर्ड उत्पादन और नई प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देगा, कटाई-पश्चात प्रबंधन को सुदृढ़ करेगा साथ ही मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को भी बढ़ावा देगा. इसके साथ ही मखाना के बाजार, निर्यात और ब्रांड विकास को सुगम बनाने का भी काम करेगा. जिससे बिहार के साथ ही देशभर के मखाना किसानों को लाभ होगा. इसके साथ ही पीएम मोदी 40 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह में भी भाग लेंगे. जहां वे DAY-NRLM के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 500 करोड़ रुपये का वितरित करेंगे.
सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जहां रविवार मध्यरात्रि से 24 घंटे के लिए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए पूर्णिया का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य को डबल इंजन वाली सरकार का लाभ मिल रहा है.
बिहार को मिल रही सौगात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा विकास परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं और ये सिलसिला अभी भी जारी है. बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसके लिए सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हैं. पीएम मोदी भी बार-बार बिहार के दौरे पर जा रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने 22 अगस्त को बिहार का दौरा किया था. तब पीएम मोदी ने 13 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
