द इंडियन व्यू

PM Modi Assam Visit: ‘मैं शिव भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं’, असम में पीएम मोदी ने बताया कौन है मेरा मालिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम में हैं. प्रदेश को उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी ने इस दौरान, जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सरकार…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
PM Modi Assam Visit: ‘मैं शिव भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं’, असम में पीएम मोदी ने बताया कौन है मेरा मालिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम में हैं. प्रदेश को उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी ने इस दौरान, जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सरकार में थी, तब पूरा देश आतंक से पीड़ित था लेकिन कांग्रेस शांत खड़ी रही. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेना आज ऑपरेशन सिंदूर चलाती है. हमारी सेना आज पाकिस्तान के कोने-कोने से आतंक का सफाया कर रही है. कांग्रेस के लोग हमारी सेना के बजाए आतंकियों के एजेंडों को बढ़ाते हैं. पाकिस्तान का झूठ ही कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है. इसी वजह से आपको कांग्रेस के प्रति हमेशा अलर्ट रहना चाहिए.

मां कामाख्या के आशीर्वाद से सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार मैं असम आया हूं. मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर जबरदस्त सफल हुआ. यहां आकर अलग ही पुण्य का अनुभव मिलता है. यहां आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है. आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

खुद को बताया शिव भक्त
पीएम मोदी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने मुझे आज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक बयान दिखाया. वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे हैं कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है. वह भी कब, जिस दिन देश के महान सपूत और असम के गौरव भूपेन दा को भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था. उन्होंने कहा कि मुझे कितनी भी गालियां दो, मैं तो भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं लेकिन जब किसी और का बेशर्मी से अपमान होता है तो मुझसे सहा नहीं जाता है.

जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा कि मोदी फिर से रोने लगा. लेकिन जनता-जनार्दन ही मेरा भगवान है. अब भगवान के पास मेरी आत्मा की आवाज नहीं निकलेगी तो और कहां निकलेगी. ये मेरे मालिक हैं. जनता ही मेरे पूजनीय हैं. यही मेरा रिमोट कंट्रोल है और इसके अलावा, मेरा कोई भी रिमोट नहीं है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…