PM, CM और मंत्रियों को आपराधिक मामलों में गिरफ्तार होने पर छोड़ने होगा पद, लोकसभा में विधेयक लाएगी सरकार
Parliament Monsoon Session 2025: संसद का मानसून सत्र जारी है. बुधवार को इस सत्र का 20वां दिन है. इस सत्र के अभी तक के ज्यादातर दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गए हैं. इस बीच मोदी सरकार बुधवार को लोकसभा में एक…

Parliament Monsoon Session 2025: संसद का मानसून सत्र जारी है. बुधवार को इस सत्र का 20वां दिन है. इस सत्र के अभी तक के ज्यादातर दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गए हैं. इस बीच मोदी सरकार बुधवार को लोकसभा में एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है. इस विधेयक के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री की गिरफ्तारी होने पर उन्हें पद से हटना होगा. इस विधेयक के तहत केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की गिरफ्तारी के मामले में भी ये नियम लागू होगी. ऐसे में गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किए जाने पर उन्हें पद से हटना होगा.
लगातार 30 दिन की हिरासत पर छोड़ना होगा पद
बता दें कि वर्तमान नियमों के तहत उन्हीं जनप्रतिनिधियों को पद से हटाया जा सकता था जिन्हें किसी मामले में दोषी ठहराया गया हो, लेकिन नए प्रस्ताविक बिल में गिरफ्तारी होने पर ही पीएम, सीएम और मंत्रियों को अपना पद छोड़ना होगा. हालांकि उन्हें अपना पद तब छोड़ना होगा जब वह लगातार 30 दिनों तक पुलिस हिरासत में रहते हैं उसके बाद उन्हें 31वें दिन अपने पद से इस्तीफा देना होगा. या उन्हें स्वतः पद से हटा हुआ माना जाएगा.
पिछले कुछ महीनों में चर्चा में रहे हैं ये मामले
बता दें कि बीते कुछ महीनों देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के गिरफ्तारी के मामले सामने आए थे. लेकिन गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया था. ऐसे में मोदी सरकार ऐसे मंत्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है. जो गिरफ्तारी के बावजूद अपने पद पर बने रहे. बता दें कि पिछले साल दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद भी वे अपने पद पर बने रहे थे.
जानें क्या है मोदी सरकारी की योजना?
दरअसल, मोदी सरकार बुधवार को संसद में तीन विधेयक पेश करने वाली है. इनमें केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा में इन तीनों विधेयकों को संसद की एक संयुक्त समिति के पास भेजने के लिए लोकसभा में एक प्रस्ताव भी पेश करेंगे.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
