द इंडियन व्यू

PM मोदी की मुस्लिम बहन कमर मोहसिन शेख को निमंत्रण का इंतजार, राखी को ये डिजाइन दिया

प्रधानमंत्री मोदी की मुस्लिम बहन कमर मोहसिन शेख राखी बनकर तैयार हो चुकी है. अब उन्हें निमंत्रण का इंतज़ार है. पाकिस्तान में जन्मी कमर मोहसिन शेख बीते 30 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती रही है. इस बार…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
2 min read
PM मोदी की मुस्लिम बहन कमर मोहसिन शेख को निमंत्रण का इंतजार, राखी को ये डिजाइन दिया

प्रधानमंत्री मोदी की मुस्लिम बहन कमर मोहसिन शेख राखी बनकर तैयार हो चुकी है. अब उन्हें निमंत्रण का इंतज़ार है. पाकिस्तान में जन्मी कमर मोहसिन शेख बीते 30 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती रही है. इस बार भी उन्होंने ॐ की डिज़ाइन वाली राखी बनाई है. प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण का इंतजार कर रही हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन्हें दिल्ली जाकर राखी बांधने का मौका मिलेगा.

हर साल खुद राखी बनाती रहीं हैं
कमर मोहसिन शेख के अनुसार, वह हर साल खुद राखी बनाती रहीं हैं. अपनी पसंद की राखी प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर बांधती रही हैं. उनका कहना है कि वह मोदी को तब से जानती हैं, जब वह संघ कार्यकर्ता थे. एक बार पीएम मोदी ने उनके बारे में पूछा और कहा,'बहन, कैसी हो?' तभी से कमर मोहसिन शेख़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधती रही हैं.

सीएम बनने की दुआ मांगी थी
क़मर मोहसिन शेख़ का कहना है कि एक बार उन्होंने गुजरात का सीएम बनने की दुआ मांगी थी. तब पीएम हंसे और जब यह दुआ पूरी हुई, तो उन्होंने फिर कहा कि आप देश के पीएम बनेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे.

ऐसे यह रिश्ता शुरू हुआ?
कमर मोहसिन शेख का कहना है कि पीएम मोदी से उनका रिश्ता तब से आरंभ हुआ, जब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे. एक दिन उन्होंने बस हालचाल पूछा. उस दौरान कहा कि बहन कैसी हो?" बस वहीं से इस अनोखे रिश्ते की शुरूआत हुई. तब से लेकर आज तक हर वर्ष वह राखी खुद तैयार करती हैं. उनका कहना है कि पीएम के लिए वह हमेशा से कामना करती रही हैं कि वह इस तरह स्वस्थ्य और तरक्की करते रहें. मोहसिन का कहना है कि उनकी दुआ तीसरी बार भी कबूल की गई. तीसरी बार मोदी पीएम बने.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…