PM की मां को गाली देने को लेकर NDA ने बिहार बंद बुलाया, महिला कार्यकर्ता करेंगी अगुवाई
बिहार में कांग्रेस-आरजेडी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई. अब 4 सितंबर को एनडीए ने बिहार बंद को बुलाया है. अहम बात है कि इसकी अगुवाई एनडीए की महिला कार्यकर्ता कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए…

बिहार में कांग्रेस-आरजेडी के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई. अब 4 सितंबर को एनडीए ने बिहार बंद को बुलाया है. अहम बात है कि इसकी अगुवाई एनडीए की महिला कार्यकर्ता कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए के कार्यकर्ताओं ने 4 सितंबर को सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बंद का आह्वान किया है. आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इस घटना काे लेकर एक रैली में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि गाली केवल मां को नहीं दी गई. यह बिहार की हर मां-बहन-बेटी के लिए अपमान के समान है.
पीएम मोदी ने क्या ने कहा?
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 20 लाख महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में राजद-कांग्रेस के साझा मंच से मेरी मां को अपशब्द कहे गए. इन अपशब्दों ने न केवल मेरी मां का, बल्कि भारत की हर मां और बहन का अपमान किया है. उन्हें पता है यह सुनकर आपको भी उतना दुख हुआ होगा जितना मुझे.
दुखद, पीड़ादायक होने के साथ व्यथित करने वाला: मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी ने उन्हें और उनके भाई बहनों का पालन-पोषण करने के लिए गरीबी से संघर्ष किया.उन्होंने कहा कि मां बीमार रहती थीं, मगर काम करती रहीं. वह हमारे लिए कपड़े सिलवाने के लिए एक-एक पैसे को बचाती रहीं. हमारे देश में ऐसी करोड़ों मां हैं. मां का स्थान देवी-देवताओं से अधिक रहा है.
आप सभी जानते हैं कि मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं. कुछ समय पहले 100 वर्ष की पूरी आयु करने के बाद उन्होंने हम सबको अलविदा किया. मेरी मां, जिनका राजनीति से कोई लेनादेना नहीं था. उन्हें राजद-कांग्रेस के मंच से अपशब्द कहे गए. यह काफी दुखद, पीड़ादायक होने के साथ व्यथित करने वाला है.
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस राजद के मंच का उपयोग करके गालियां सिर्फ मेरी मां के लिए नहीं बल्कि करोड़ों माताओं और बहनों के लिए थीं. राजघरानों में जन्मे राजकुमार एक वंचित मां की पीड़ा और उसके बेटे के संघर्ष को नहीं समझेंगे. ये लोग सोने-चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए. वे मानते हैं कि बिहार की सत्ता उनके परिवार की हैं. यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर हुई थी. इसे लेकर आयोजनकर्ता मोहम्मद नौशाद ने सफाई दी कि अभद्र टिप्पणी एक बाहरी शख्स ने की थी.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
