Petrol Diesel Rate : देश के इन राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, ये रही ताजा भाव की लिस्ट
Petrol Diesel Rate : इंटरनेशल मार्केट में पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस क्रम में आज यानी सोमवार को कच्चे तेल का भाव एक बार फिर 68 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ता देखा गया. कच्चे तेल…

Petrol Diesel Rate : इंटरनेशल मार्केट में पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस क्रम में आज यानी सोमवार को कच्चे तेल का भाव एक बार फिर 68 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ता देखा गया. कच्चे तेल के भाव की बात करें तो पिछले 24 घंटे के भीतर कीमतों में मामूली उछाल देखा गया. ब्रेंट क्रूड का रेट बढ़कर 67.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 63.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक बाजार में बढ़े कच्चे तेल के भाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट पर देखने को मिल रहा है. कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव बदल गए हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है.
देश की तेल कंपनियों ने जारी की रेट लिस्ट
वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव वाली लिस्ट जारी कर दी है. नई रेट लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल 27 पैसे की गिरावट के साथ 94.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल भी 25 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद उसका भाव 87.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां पेट्रोल-डीजल के भाव में वृद्धि दर्ज की गई है. गाजियाबाद में सोमवार को पेट्रोल 21 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94.76 रुपए लीटर और डीजल 23 पैसे के वृद्धि के बाद 87.52 रुपए लीटर बिक रहा है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल का भाव क्रमशः 94.57 रुपए और 87.76 रुपए लीटर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
गाजियाबाद में पेट्रोल 94.76 रुपये और डीजल 87.52 रुपये प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 87.82 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 94.57 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
देश के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
अहमदाबाद में पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17 प्रति लीटर
बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02 प्रति लीटर
हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70 प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21 प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80 प्रति लीटर
पुणे में पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57 प्रति लीटर
चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45 प्रति लीटर
इंदौर में पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88 प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80 प्रति लीटर
सूरत में पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00 प्रति लीटर
नासिक में पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50 प्रति लीटर
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
