द इंडियन व्यू

Operation Sindoor: युद्ध में नैरेटिव मैनेजमेंट बहुत जरूरी, आर्मी चीफ बोले- जाकर पाकिस्तानियों से पूछो ऑपरेशन सिंदूर में कौन जीता

Operation Sindoor: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बात की. उन्होंने इस दौरान, पाकिस्तान पर तंज कसा और कहा कि किसी भी युद्ध में नैरिटिव मैनेजमेंट की भूमिका बहुत बड़ी होती है. उन्होंने कहा कि अगर…

Ragwendra P Singh
August 10, 2025
2 min read
Operation Sindoor: युद्ध में नैरेटिव मैनेजमेंट बहुत जरूरी, आर्मी चीफ बोले- जाकर पाकिस्तानियों से पूछो ऑपरेशन सिंदूर में कौन जीता

Operation Sindoor: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बात की. उन्होंने इस दौरान, पाकिस्तान पर तंज कसा और कहा कि किसी भी युद्ध में नैरिटिव मैनेजमेंट की भूमिका बहुत बड़ी होती है. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी पाकिस्तानी से पूछो कि ऑपरेशन सिंदूर में कौन जीता और कौन हारा, तो वे कहेंगे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही आसिम मुनीर फील्ड मार्शल बना है तो पाकिस्तान की ही जीत हुई होगी.

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने लोगों को विश्वास दिलाया
आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने नैरेटिव फैलाकर अपने लोगों को विश्वास दिला दिया है कि भारत के साथ हुए संघर्ष में उनकी ही जीत हुई है. जनरल द्विवेदी ने कहा कि नैरेटिव मैनेजमेंट की मदद से आप घरेलू आबादी, विरोधियों की आबादी और तटस्थ आबादी को प्रभावित करते हैं.

Operation Sindoor: आईआईटी मद्रास में हुआ कार्यक्रम
दरअसल, आर्मी चीफ ने IIT मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान, उन्होंने कहा कि नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम एक ऐसी चीज है, जिसका बड़े पैमाने पर हमें एहसास होता है. क्योंकि जीत मन में होती है और हमेशा मन में ही रहती है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने तरीके से पाकिस्तानी रणनीतिक का मुकाबला किया. हमने अपना संदेश जनता तक पहुंचाया. रणनीतिक संदेश बहुत जरूरी है, इसलिए हमारा पहला संदेश था- न्याय हुआ. दुनिया में हमें जितने भी हिट मिले हैं, उनमें से सबसे अधिक हिट इसी चीज से मिले हैं.

Operation Sindoor: महिला अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर क्या बोले आर्मी चीफ?
सेना प्रमुख ने भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की दो महिला अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा कि रणनीतिक संदेश आसान था, जो दुनिया भर में फैल गया. आर्मी चीफ ने कहा कि दुनिया भर में आप जिन लोगों को देख रहे हैं. उसे एक लेफ्टीनेंट कर्नल और एक एनसीओ ने बनाया है. सबकुछ हमने तैयार किया था. हम इन चीजों पर ध्यान देते थे क्योंकि रणनीतिक संदेश पर भी ध्यान देते थे. क्योंकि नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम बहुत जरूरी होता है. इस काम में बहुत समय और मेहनत लगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…