द इंडियन व्यू

Operation Sindoor: नमाजियों के वजह से भारतीय सेना ने 1.30 बजे हमला किया, सीडीएस ने बताई आधी रात में हमले की वजह

Operation Sindoor: सेना एक ऐसी जगह है, जहां नेपोटिज्म नहीं होता है, ये कहना है कि भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का. दरअसल, जनरल झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इस दौरान,…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
2 min read
Operation Sindoor: नमाजियों के वजह से भारतीय सेना ने 1.30 बजे हमला किया, सीडीएस ने बताई आधी रात में हमले की वजह

Operation Sindoor: सेना एक ऐसी जगह है, जहां नेपोटिज्म नहीं होता है, ये कहना है कि भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का. दरअसल, जनरल झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इस दौरान, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की. रांची में सीडीएस ने इस बात का खुलासा कर दिया कि आखिर उन्होंने रात में डेढ़ बजे हमला क्यों किया था.

जानें रात 1.30 बजे का वक्त ही क्यों मुनासिब

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, सात मई को आतंकियों पर रात 1 बजे से रात 1.30 बजे के बीच पहला हमला किया गया था. उन्होंने कहा कि हमने ये समय ही क्यों चुना, इसके दो कारण थे. पहला- सेना को अपनी टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस पर विश्वास था कि वे रात में इमेजरी और सैटेलाइट इमेजेस ले सकती हैं. दूसरा कारण है, जो सबसे अहम था और वह है नागरिकों की जान बचाना.

जनरल चौहान ने कहा कि अगर हम ये हमला हम सूरज निकलने के बाद सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच करते तो दिक्कत हो सकती थी. क्योंकि ये वक्त नमाज का होता है. मुरीदके और बहावलपुर में बहुत सारे नागरिक नमाज के लिए बाहर निकलते और ऐसे में हम हमला करते को बहुत सारे नागरिकों की जान जा सकती थी. इसलिए हमने रात 1 से 1.30 बजे के बीच हमला करने का वक्त चुना.

भारतीय सेना ने पेश की नई मिशाल
जनरल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से हमने दुनिया को दिखा दिया है कि अगर टेक्नोलॉजी, इमेजरी और सिग्नल इंटेलिजेंस अच्छी हो तो कैसे रात में भी लंबी दूरी के टारगेट्स पर स्ट्राइक किया जा सकता है. सैन्य खतरे को कम करने और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यही वक्त सबसे सटीक था. सीडीएस ने कहा कि फौज की पहचान सिर्फ शक्ति नहीं है बल्कि ईमानदारी, जिम्मेदारी और देशभक्ति की मिसाल भी है. सेना में व्यक्ति के काम और योग्यता की पहचान होती है न कि संबंधों और पहुंच की.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…