द इंडियन व्यू

New GST Reforms: नए जीएसटी रिफॉर्म्स का टैरिफ से कोई लेना-देना नहीं, वित्त मंत्री ने साफ की स्थिति

New GST Reforms: 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला किया गया है. देश में नए जीएसटी सुधारों को मंजूरी दी गई है, जो 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे. इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया कि जीएसटी…

Ragwendra P Singh
September 4, 2025
2 min read
New GST Reforms: नए जीएसटी रिफॉर्म्स का टैरिफ से कोई लेना-देना नहीं, वित्त मंत्री ने साफ की स्थिति

New GST Reforms: 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला किया गया है. देश में नए जीएसटी सुधारों को मंजूरी दी गई है, जो 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे. इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कर दिया कि जीएसटी सुधारों का टैरिफ विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. हम पिछले डेढ़ साल से इस पर काम कर रहे हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि लंबे समय से मंत्रियों का एक समूह बीमा सहित अन्य दरों पर काम कर रहा था. इनमें से किसी का भी टैरिफ से कोई लेना-देना नहीं है.

जीएसटी राजस्व में कथित नुकसान के बारे में वित्त मंत्री से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग आंकड़े उछाले जा रहे हैं, इतना नुकसान, उतना नुकसान, इस बहस में मैं शामिल नहीं होऊंगी क्योंकि हमारे पास हमारा अपना डेटा है.

New GST Reforms: जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में कई फैसले
जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है. देश में अब जीएसटी के दो स्लैब होंगे, पहला- 5% और दूसरा- 18%. काउंसिल ने 12% और 28% वाले स्लैब्स खत्म कर दिए हैं. हालांकि, लग्जरी और सिन गुड्स आइटम्स (जैसे तंबाकू, शराब, महंगी कारें) पर 40% की नई दर लागू होंगी. वित्त मंत्री ने बताया कि GST काउंसिल ने 12% और 28% के टैक्स स्लैब को खत्म करने की मंजूरी दे दी है.

New GST Reforms: ये सामान हुए सस्ते
केंद्र सरकार के फैसले से रोजमर्रा की जरूरी चीजें सस्ती हो गईं हैं, जिसके तहत हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, शेविंग क्रीम और टूथ ब्रश पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है. वहीं. बटर, घी, चीज, डेयरी स्प्रेड, पैक्ड नमकीन, नैपकिन्स, बर्तन, डायरपर, बच्चों के फीडिंग बोतल और सिलाई मशीन से 12 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…