New GST Reforms: 'ये अब ज्यादा निष्पक्ष है', नए जीएसटी रिफोर्म्स का कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने किया समर्थन
नए जीएसटी रिफोर्म्स इन दिनों देश में चर्चा का विषय है. वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण के नेतृत्व वाली जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्लैब में सुधार करके आम लोगों को बड़ी राहत दी है. जीएसटी सुधारों के बाद अब चार की जगह सिर्फ दो…

नए जीएसटी रिफोर्म्स इन दिनों देश में चर्चा का विषय है. वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण के नेतृत्व वाली जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्लैब में सुधार करके आम लोगों को बड़ी राहत दी है. जीएसटी सुधारों के बाद अब चार की जगह सिर्फ दो स्लैब्स ही होंगे. भाजपा नेताओं ने जीएसटी सुधारों की प्रशंसा की है. एक दिन पहले जीएसटी सुधारों के लिए भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी का सम्मान किया. मामले में अब कांग्रेस सासंद की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कांग्रेस सांसद ने नए रिफोर्म्स का समर्थन किया है.
जीएसटी सुधारों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि अब जीएसटी एक अधिक निष्पक्ष व्यवस्था है. हमें उम्मीद है कि ये हर किसी के लिए बेहतर होगा. शशि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पिछले कई वर्षों से हम इसकी मांग कर रहे थे. मुझे लगता है कि हमारे नेता चार स्लैब्स को दो या फिर एक करने की मांग कर रहे थे. अब लोगों के साथ न्याय हुआ है.
नए बदलाव ज्यादा निष्पक्ष हैं- थरूर
उन्होंने आगे कहा कि जब देश में चार दरें थी, तो ये भ्रामक और कठिन था. लोग इससे खुश नहीं थे. इसलिए मुझे लगता है कि नए बदलाव अब ज्यादा निष्पक्ष हैं. हमें उम्मीद है कि ये व्यवस्था हर सभी के लिए अच्छी होगी.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
