द इंडियन व्यू

NDA Meeting: दिल्ली में एनडीए की बैठक जारी, पीएम मोदी भी हुए शामिल, राधाकृष्णन का हुआ स्वागत

दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल हुए हैं. मीटिंग में भाजपा सहित एनडीए के सभी सांसद (राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों के सदस्य) मीटिंग में मौजूद हैं. बैठक दिल्ली…

Ragwendra P Singh
August 19, 2025
2 min read
NDA Meeting: दिल्ली में एनडीए की बैठक जारी, पीएम मोदी भी हुए शामिल, राधाकृष्णन का हुआ स्वागत

दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल हुए हैं. मीटिंग में भाजपा सहित एनडीए के सभी सांसद (राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों के सदस्य) मीटिंग में मौजूद हैं. बैठक दिल्ली के पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग (PLB) के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हो रही है.

उपराष्ट्रपति कैंडिडेट का सम्मान
उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर सकते हैं. बैठक में एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का स्वागत भी किया गया है. बता दें, 17 अगस्त को भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद राधाकृष्णन का नाम उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था. राधाकृष्णन एक दिन बाद यानी 20 अगस्त को सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उम्मीद है कि इस दौरान, 20 प्रस्तावकों और 20 समर्थकों सहित करीब 160 सदस्य मौजूद रह सकते हैं. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होंगे.

21 जुलाई को धनखड़ ने दिया था इस्तीफा
21 जुलाई को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य को बताया था. धनखड़ के इस्तीफे के बाद, चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की घोषणा की थी.

मॉनसून सत्र के बाद दूसरी बार एनडीए बैठक
21 जुलाई से मानसून सत्र चल रहा है, जो 21 अगस्त तक जारी रहेगा. मानसून सत्र में एनडीए की ये दूसरी बैठक है. इससे पहले पांच अगस्त को एनडीए सासंदों की बैठक हुई थी. इस बैठक में एनडीए सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया था. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी हार पहनाया था. बैठक में हर-हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगाए थे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…