Natural Farming Mission: पीएम मोदी करेंगे ‘प्राकृतिक खेती मिशन’ का शुभारंभ, 1 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) की शुरुआत करेंगे. 2,481 करोड़ रुपये की इस योजना का लक्ष्य देश में प्राकृतिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है. शुरुआती चरण में 1 करोड़ किसानों को…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) की शुरुआत करेंगे. 2,481 करोड़ रुपये की इस योजना का लक्ष्य देश में प्राकृतिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है. शुरुआती चरण में 1 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा और…
आने वाली पीढ़ियों के लिए मिट्टी को सुरक्षित रखने और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (23 अगस्त) को "राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF)" की शुरुआत करेंगे. यह क्रार्यक्रम दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद में होगा. यह मिशन नीति आयोग द्वारा तैयार किया गया है और कृषि एवं किसान कल्याण के तहत लागू होगा.
आपको बता दें कि इस योजना का बजट ₹2,481 करोड़ है, जिसमें केंद्र सरकार ₹1,584 करोड़ और राज्य सरकारें ₹897 करोड़ का योगदान देंगी. शुरुआती चरण में 1 करोड़ किसानों को इस योजना से लाभ मिलेगा. इसका उद्देश्य 7.50 लाख हेक्टेयर भूमि पर टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आय बढ़ाना है.
कैसे बदलेगी किसानों की तकदीर?
मिशन का मकसद प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर खेती की लागत घटाना और केमिकल फर्टिलाइजर के उपयोग को कम करना है. शुरुआत में यह योजना उन इलाकों में लागू होगी जहां पहले से प्राकृतिक खेती का चलन है. इसके लिए देशभर में 15,000 ग्राम पंचायत क्लस्टर बनाए जाएंगे.
इस मिशन का फायदा सबसे पहले आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के किसानों को मिलेगा.
खाद से ब्रांडिंग तक की सुविधा
सरकार 10,000 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर बनाएगी, जहां से किसान प्राकृतिक खाद और अन्य जरूरी सामग्री प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा किसानों को सर्टिफिकेशन सिस्टम और कॉमन मार्केट ब्रांडिंग की सुविधा मिलेगी. उपज की निगरानी के लिए जियोटैगिंग और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा.
इस मिशन के जरिए न सिर्फ किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता से छुटकारा मिलेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी. यह योजना फिलहाल दो साल के लिए लागू होगी, जिसके बाद इसकी सफलता के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
