National News: क्या कश्मीर का नाम बदलेगी केंद्र सरकार…जानिए क्यों लग रही हैं ये अटकलें
बीएस राय: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'जेएंडके एंड लद्दाख थ्रू द एजेस' पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि कश्मीर का ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक योगदान अद्वितीय है। उन्होंने दावा किया कि अनुच्छेद 370 हटने से विकास…

बीएस राय: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'जेएंडके एंड लद्दाख थ्रू द एजेस' पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा कि कश्मीर का ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक योगदान अद्वितीय है। उन्होंने दावा किया कि अनुच्छेद 370 हटने से विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शाह ने स्थानीय भाषाओं और भारत की सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने पर जोर दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में 'जेएंडके एंड लद्दाख थ्रू द एजेस' पुस्तक का विमोचन किया और कश्मीर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कश्मीर के नाम और संस्कृति की ऐतिहासिक गहराइयों पर प्रकाश डाला और इसे भारतीय संस्कृति की नींव बताया।
अमित शाह ने कहा कि कश्मीर का नाम ऋषि कश्यप से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने शंकराचार्य, सिल्क रूट और हेमिश मठ जैसे ऐतिहासिक साक्ष्यों का जिक्र किया और इसे भारतीय संस्कृति का आधार बताया। सूफी, बौद्ध और शैल मठों ने कश्मीर की संस्कृति को समृद्ध किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कश्मीर ने हमेशा भारत के सांस्कृतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि कश्मीरी, डोगरी, बाल्टी और झांकरी जैसी भाषाओं को सरकार की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के विजन को दर्शाता है जिसमें स्थानीय भाषाओं और संस्कृतियों का संरक्षण प्राथमिकता है।
अमित शाह ने अनुच्छेद 370 और 35ए को भारत और कश्मीर के बीच दीवार बताया। उन्होंने कहा कि इन धाराओं ने युवाओं में अलगाववाद के बीज बोए और कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दिया। लेकिन, मोदी सरकार ने इस कलंकित अध्याय को समाप्त कर कश्मीर में विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी सीमाएं सांस्कृतिक परंपराओं के आधार पर निर्धारित होती हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी और गांधार से ओडिशा तक भारत की विविधता इसकी सांस्कृतिक एकता का प्रमाण है।
शाह ने पुस्तक में लद्दाख और कश्मीर में तोड़े गए मंदिरों, संस्कृत भाषा के प्रयोग और आजादी के बाद गलतियों और सुधारों की प्रक्रिया का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास लुटियन दिल्ली से नहीं, बल्कि साक्ष्य और सत्य के आधार पर लिखा जाना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि कश्मीर न केवल भारत का हिस्सा है, बल्कि इसकी आत्मा का अभिन्न अंग है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नारे को दोहराया कि कश्मीर के सांस्कृतिक गौरव को बहाल किया जाएगा।
अंत में उन्होंने देश के इतिहासकारों से साक्ष्य के आधार पर भारत के इतिहास को फिर से लिखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर का इतिहास और संस्कृति भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
