द इंडियन व्यू

Mother Dairy Milk Price Cut: दूध से लेकर घी और पनीर तक सब होगा सस्ता, GST कम होने के बाद मदर डेयरी का ऐलान

Mother Dairy Milk Price Cut: गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST रिफॉर्म्स के बाद से ही ये सवाल उठ रहा था कि आखिर आम आदमी को कैसे राहत मिलेगी. इस बीच दूर समेत अन्य दुग्ध उत्पाद बनाने वाली मदर डेयरी ने ग्राहकों को राहत देते…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
3 min read
Mother Dairy Milk Price Cut: दूध से लेकर घी और पनीर तक सब होगा सस्ता, GST कम होने के बाद मदर डेयरी का ऐलान

Mother Dairy Milk Price Cut: गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी GST रिफॉर्म्स के बाद से ही ये सवाल उठ रहा था कि आखिर आम आदमी को कैसे राहत मिलेगी. इस बीच दूर समेत अन्य दुग्ध उत्पाद बनाने वाली मदर डेयरी ने ग्राहकों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत अब जीएसटी में हुई कटौती का सीधा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा. जी हां मदर डेयरी ने दूध, मक्खन, घी, पनीर समेत कई प्रॉडक्ट पर कीमतों में कटौती का ऐलान किया है.

2 रुपए तक कम होंगे दूध के दाम

देश की प्रमुख डेयरी ब्रांड मदर डेयरी ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है. यह कटौती 22 सितंबर से प्रभावी होगी और इससे लाखों ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा. महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह कदम एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है.

GST कटौती का असर आम जनता तक
मदर डेयरी ने यह फैसला हाल ही में हुई GST काउंसिल की बैठक के बाद लिया है, जिसमें कई जरूरी वस्तुओं पर लगने वाला टैक्स रेट कम किया गया. खास तौर पर पैकेज्ड दूध पर 5 फीसदी जीएसटी को पूरी तरह हटा दिया गया है. पहले जहां उपभोक्ताओं को पैकेज्ड दूध पर टैक्स देना पड़ता था, अब वह पूरी तरह से टैक्स फ्री हो गया है.

कंपनी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि वह इस लाभ को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है. इसी सोच के तहत दूध के दाम कम करने का निर्णय लिया गया है.

इन प्रोडक्ट्स की कीमतें भी होंगी कम
मदर डेयरी के केवल दूध ही नहीं, बल्कि दही, छाछ, पनीर जैसे अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी कुछ हद तक गिरावट आने की संभावना है. कंपनी ने इशारा दिया है कि वह अपने अन्य प्रोडक्ट्स की प्राइसिंग को भी नए टैक्स ढांचे के अनुसार पुनः मूल्यांकन कर रही है.

इससे उपभोक्ताओं को साप्ताहिक और मासिक बजट में राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन परिवारों को जो डेयरी उत्पादों पर काफी निर्भर रहते हैं.

ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?
22 सितंबर से मदर डेयरी के दूध के विभिन्न वेरिएंट्स जैसे टोन्ड मिल्क, फुल क्रीम मिल्क और डबल टोन्ड मिल्क की कीमतों में बदलाव दिखाई देगा. नई दरें सभी आउटलेट्स और होम डिलीवरी चैनलों पर लागू होंगी. इससे उपभोक्ताओं को हर रोज करीब 60-80 रुपये तक की मासिक बचत हो सकती है.

मदर डेयरी का यह कदम न सिर्फ आम लोगों के बजट को राहत देगा, बल्कि यह दिखाता है कि जब सरकार और कंपनियां मिलकर काम करती हैं, तो जनहित में बड़े बदलाव संभव होते हैं. अब उम्मीद है कि अन्य डेयरी कंपनियां भी इस दिशा में सकारात्मक पहल करेंगी और मूल्य स्थिरता बनाए रखने में सहयोग करेंगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…