Monsoon Update: जाते-जाते भी बरस रहा है मानसून, दिल्ली-यूपी सहित इन राज्य में हो सकती है बारिश
मानसून की अब विदाई हो रही है, लेकिन जाते-जाते भी मॉनसून हमें भीगा रहा है. दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 18 सितंबर की रात से 19 सितंबर की सुबह तक…

मानसून की अब विदाई हो रही है, लेकिन जाते-जाते भी मॉनसून हमें भीगा रहा है. दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 18 सितंबर की रात से 19 सितंबर की सुबह तक हल्की बारिश हो सकती है.
पंजाब-हरियाणा सहित राजस्थान-गुजरात भी भीग सकते हैं
पंजाब-हरियाणा के भी कई जिलों में बारिश का अनुमान है. दोनों राज्यों के कई जिले 18-19 सितंबर को भीग सकते हैं. वैसे तो राजस्थान और गुजरात के कई जिलों से मानसून की विदाई हो गई है लेकिन मौसम का नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से यहां भी दो दिन बारिश हो सकती है.
यूपी-बिहार और झारखंड सहित इन राज्यों में भी अलर्ट
देश भर की तरह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. खास बात है कि ये बारिश कुछ दिनों तक चलती रहेगी. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में बारिश के साथ-साथ आंघी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल में इस मानसून 417 लोगों की मौत हुई
हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के काम में तेजी लाई जा रही है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए बैठक की. बैठक मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई. सीएम ने निर्देश दिए कि असुरक्षित घरों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए. मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में विभिन्न कारणों से 417 लोगों की मौत हुई है. 45 लोग लापता भी है.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
