द इंडियन व्यू

Mann Ki Baat: 'हर पीड़ित का दर्द, हम सबकी पीड़ा', मन की बात में मानसून के कहर पर बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने रविवार (31 अगस्त) को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का ये 125वां एपिसोड था. इस दौरान पीएम मोदी ने हाल के दिनों में देश…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
3 min read
Mann Ki Baat: 'हर पीड़ित का दर्द, हम सबकी पीड़ा', मन की बात में मानसून के कहर पर बोले PM मोदी

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने रविवार (31 अगस्त) को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का ये 125वां एपिसोड था. इस दौरान पीएम मोदी ने हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है. पीएम मोदी ने कहा कि हर पीड़ित का दर्द, हम सभी का दर्द है. ऐसे में हर कोई पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है.

मानसून के कहर पर और क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि, इस बार मानसून के मौसम में देश में कई प्राकृतिक आपदाएं आई हैं. बीते कुछ दिनों में देश ने बाढ़ और भूस्खलन का कहर देखा है. जिसमें कहीं घर उजड़ गए तो कहीं खेत खेत डूब गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस आपदा में परिवार के परिवार उजड़ गए हैं, तो पानी के तेज बहाव में पुल भी बह गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाढ़ में सड़कें बह गई हैं जिसे लोगों का जीवन संकट में फंस गया है. पीएम मोदी ने कहा कि इन हादसों ने हर भारतीय को दुख पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि इन हादसों में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनका दुख दर्द हम सबका दर्द है. पीएम ने कहा कि जहां भी संकट आया, वहां लोगों को बचाने के लिए NDRF और SDRF के जवानों के साथ अन्य सुरक्षा बलों ने भी दिन रात काम किया है. इस दौरान जवानों ने तकनीक की भी मदद ली.

पीएम मोदी ने कहा कि आपदाग्रस्त इलाकों में हेलीकॉप्टर के जरिए राहत सामग्री भेजी गई और वहां से घायलों को एयरलिफ्ट किया गया. पीएम ने कहा कि इस आपदा की घटी में सेना ने लोगों की काफी मदद की. स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, प्रशासन ने भी संकट की इस घड़ी में हर संभव कोशिश की. पीएम मोदी ने ऐसे सभी लोगों का आभार जताया. जिन्होंने आपदा की इस घड़ी में मानवीयता को सबसे ऊपर रखा.

जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों का किया जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान बाढ़ और बारिश में जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि, 'बाढ़ और बारिश की इस तबाही में जम्मू-कश्मीर ने दो बहुत खास उपलब्धियां हासिल की हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इन पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया. पीएम ने कहा कि जब आप उन उपलब्धियों के बारे में सुनेंगे तो बहुत खुश होंगे. पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए. वहां पुलवामा का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच खेला गया. पीएम मोदी ने कहा कि पहले ये होना संभवन नहीं था लेकिन अब देश बदल रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…