IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने फिर दोहराई वही पुरानी गलती, BCCI ने सुनाई सजा, क्या फिर लगेगा बैन?
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में बीते दिन एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला. जहां वानखेड़े में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को इस मैच में करारी शिकस्त…

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में बीते दिन एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला. जहां वानखेड़े में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को इस मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. साथ ही MI कैप्टन हार्दिक के लिए एक और बुरी खबर आई. मैच के बाद बीसीसीआई ने उनपर जुर्माना लगाया. आईपीएल 2025 में उन्होंने दूसरी बार एक ही गलती की है.
हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को पराजय का मुंह देखना पड़ा. साथ ही मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई की गाज गिरी. मैच के बाद उनपर 24 फिसदी मैच फीस का जुर्माना लगा. इसके अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी 6-6 लाख दंड स्वरूप पड़े. दरअसल हार्दिक और उनकी पूरी टीम स्लो ओवर रेट के तहत नपे गए. गुजरात की पारी के समय उन्होंने निर्धारित समय में पूरे ओवर नहीं डाले.
इस सीजन दूसरी बार की ये गलती
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 में दूसरी बार एक ही गलती को दोहराते हुए नजर आए. इससे पूर्व मुंबई इंडियंस के कैप्टन पहले भी एक मैच में आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन में दोषी पाए गए थे. इस साल बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के तहत लगने वाले बैन संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव किया है. पिछले सीजन में तीन बार ये गलती करने पर कप्तान के ऊपर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाता था.
जिसके चलते हार्दिक ने इस सीजन का पहला मैच मिस किया था. हालांकि अब बैन का प्रावधान नहीं है. नए नियमों के मुताबिक स्लो ओवर रेट के तहत दोषी पाए जाने वाले कप्तान पर जुर्माना लगेगा. और उन्हें डिमेरिट प्वाइंट भी मिलेगा. पिछले नियमों के अनुसार अगर पांड्या तीसरी बार ये गलती करते, तो उनपर एक मैच का प्रतिबंध लग सकता था.
मुंबई इंडियंस को मिली शिकस्त
मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के हाथों 3 विकेटों से शिकस्त झेलनी पड़ी. मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. वर्षा से बाधित इस मैच में GT को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे उन्होंने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया.
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
