मुंबई-दिल्ली मैच में बारिश की 80% संभावना, क्या होगा प्लेऑफ का समीकरण?
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 63वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -हार्दिक पांड्या…

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 63वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

मुंबई और दिल्ली, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है, हालांकि इंद्रदेव की कुछ और ही मर्जी है। दरअसल, इस मैच पर बारिश का तगड़ा साया है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह मैच बारिश के चलते रद्द भी हो सकता है।
ऐसे में दोनों टीमों की प्लेऑफ की रेस पर क्या असर पड़ेगा और मुंबई इंडियंस या दिल्ली कैपिटल्स में से किसे प्लेऑफ का टिकट मिलेगा ये देखने वाली बात होगी। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों व फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि आज मुंबई में बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावनाएं हैं।
आमतौर पर इतनी संभावना में मैच होना मुश्किल होता है। मगर, मगर, मगर…रात होते होते बारिश होने की संभावनाओं में थोड़ी कटौती है। हालांकि मैच के कुछ हिस्सों में बारिश की रिपोर्ट है, जिस वजह से मैच पर खलल पड़ सकती है और मैच रुक रुक कर हो सकता है।
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच धुलता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा जाएगा। एमआई 14 पॉइंट्स के साथ चौथे तो डीसी 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर हैं। प्लेऑफ के आखिरी स्पॉट के लिए यह दोनों टीमें ही लड़ रही है। मुंबई-दिल्ली मैच धुलने से मुंबई के खाते में 15 तो दिल्ली के खाते में 14 अंक हो जाएंगे।
दोनों टीमों का आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ है। यह मैच धुलने के बाद मुंबई इंडियंस की किस्मत उनके हाथों में रहेगी। अगर मुंबई पंजाब किंग्स को हरा देती है तो उन्हें प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। वहीं दिल्ली को पंजाब किंग्स को हराने के साथ-साथ दुआ करने हीगी कि मुंबई इंडियंस अपना आखिरी मैच हार जाए।
आईपीएल ने बुधवार को एक विशेष नियम की घोषणा की, जिसके तहत मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शेष खेलों के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय आवंटित किया गया।
इसका मतलब यह है कि सबसे छोटे खेल (5 ओवर प्रति टीम) के लिए कट-ऑफ पहले रात 10:56 बजे था, लेकिन इसे एक घंटे आगे बढ़ाकर रात 11:56 बजे कर दिया जाएगा। हालांकि इससे फैंस को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे दोनों टीमों को खेल खत्म करने का सबसे अच्छा मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
