IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर, टीम का सबसे धुरंधर बल्लेबाज नहीं खेल पाएगा प्लेऑफ
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण एक छोटे से अंतराल के बाद जल्द शुरू होगा. भारत-पाकिस्तान टेंशन का असर इस लीग पर भी पड़ा था. 9 मई को बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया. अब 17 मई से फिर मुकाबलों की…

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण एक छोटे से अंतराल के बाद जल्द शुरू होगा. भारत-पाकिस्तान टेंशन का असर इस लीग पर भी पड़ा था. 9 मई को बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया. अब 17 मई से फिर मुकाबलों की शुरुआत होगी. जहां टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेंगी. सूची में मुंबई इंडियंस का भी नाम शामिल है. अंतिम-4 में हालांकि इस टीम का एक धुरंधर बैटर उपलब्ध नहीं होगा.
मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मुकाबले अच्छे नहीं गुजरे. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को पहले पांच में से 4 बार हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बाद मुंबई ने लगातार 6 मुकाबले जीतकर कमाल कर दिया.
अब इस टीम की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. MI अगर अंतिम-4 में पहुंचती है तो वह ओपनर रियान रिकेल्टन के बिना खेलने उतरेगी. साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी प्लेऑफ नहीं खेल सकेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: बीसीसीआई को लगा झटका, ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी भी नहीं खेलेंगे आईपीएल 2025 का प्लेऑफ
इस वजह से नहीं खेलेंगे रिकेल्टन
रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड 26 मई से पहले अपने सभी खिलाड़ियों को वापस बुला लेगी. दरअसल 11 जून को यह टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने उतरेगी. ऐसे में उनकी कोशिश है कि खिलाड़ियों को एक साथ अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिले. डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान किया जा चुका है.
इसमें मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन का भी नाम शामिल है. वह आईपीएल 2025 के अंतिम-4 के मुकाबलों से पहले ही बाहर हो जाएंगे. बता दें कि 29 मई से प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे.
प्लेऑफ में पहुंचने के करीब MI
आईपीएल 2025 के प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो MI इस समय चौथे पायदान पर मौजूद है. उन्होंने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से 7 में उन्हें जीत मिली. वहीं बाकी 5 में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के फिलहाल 14 अंक हैं. प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो उन्हें दो में से कम से कम एक मैच जीतना होगा.
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
