द इंडियन व्यू

IPL 2025: 'एक ट्रॉफी से खिलाड़ी महान नहीं बनता', वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को लेकर दिया ये बयान

IPL 2025: आईपीएल 2025 में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर जमकर रन बरसा रहा है. वह अपना 18वां सीजन खेल रहे हैं. हालांकि 36 की उम्र में भी उनके प्रदर्शन में बिल्कुल भी गिरावट नहीं आई है. उन्होंने आरसीबी की ओर से इस सीजन…

Ragwendra P Singh
May 7, 2025
2 min read
IPL 2025: 'एक ट्रॉफी से खिलाड़ी महान नहीं बनता', वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को लेकर दिया ये बयान

IPL 2025: आईपीएल 2025 में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर जमकर रन बरसा रहा है. वह अपना 18वां सीजन खेल रहे हैं. हालांकि 36 की उम्र में भी उनके प्रदर्शन में बिल्कुल भी गिरावट नहीं आई है. उन्होंने आरसीबी की ओर से इस सीजन कई बेहतरीन पारियां खेली हैं. जिसमें कुछ रनों का पीछा करते हुए आई हैं. हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने विराट को चेज करते हुए सबसे ज्यादा मैच जिताने के मामले में नंबर-1 बताया है. 

कोहली को लेकर कही ये बात

हाल ही में पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की महानता एक ट्रॉफी से नहीं आकी जा सकती. ट्रॉफी टीम की उपलब्धि में गिनी जाती है.

वहीं अगर किसी क्रिकेटर की महानता आकना हो, तो उसके व्यक्तिगत रिकॉर्ड, उसकी मैच जिताऊ पारियों की संख्या से होती है. सहवाग ने इस मामले में कोहली को नंबर-वन बताया. बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर वह विराट कोहली की प्रशंसा कर चुके हैं. 

वीरेंद्र सहवाग का बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक क्रिकेट वेबसाइट के कार्यक्रम में विराट कोहली को लेकर बात करते हुए कहा, 

"किसी खिलाड़ी की महानता ट्रॉफी से नहीं आंकी जाती, क्योंकि ट्रॉफी टीम की उपलब्धियां होती हैं. एक खिलाड़ी का आकलन उसके प्रदर्शन, उसकी निरंतरता, उसके रिकॉर्ड, उसके मैच जीतने वाले रनों से होता है और विराट कोहली इसमें नंबर 1 हैं।"

पहली ट्रॉफी का इंतजार

विराट कोहली की टीम आरसीबी को अभी भी पहली ट्रॉफी का इंतजार है. उनका नाम चुनिंदा फ्रेंचाइजी की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने 18 सीजन में एक भी आईपीएल टाइटल नहीं जीता है. हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वॉड में हर साल एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी रहते हैं.

विराट के अलावा क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन, डेल स्टेन जैसे दिग्गज इस टीम के लिए खेल चुके हैं. मगर इसके बावजूद RCB के हाथ एक भी खिताब नहीं आया है. देखना है आईपीएल 2025 में बेंगलुरु ये कारनामा करने में सफल रहती है या नहीं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।