IPL 2025: आरसीबी अभी भी प्लेऑफ से हो सकती है बाहर, इन 4 टीमों से रहेगा खतरा
IPL 2025: आईपीएल 2025 में बीते 3 मई को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. जहां आरसीबी की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुई. आखिरी बॉल तक चले इस मैच को रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम ने 2 रनों से जीत लिया. जीत के बाद रॉयल…

IPL 2025: आईपीएल 2025 में बीते 3 मई को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. जहां आरसीबी की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुई. आखिरी बॉल तक चले इस मैच को रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम ने 2 रनों से जीत लिया. जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो अंक मिले. प्लेऑफ में जाने के लिए इस टीम को थोड़ी और मेहनत करनी होगी. अंतिम-4 के रास्ते में RCB को कई टीमों से खतरा रहने वाला है.
सीएसके को दी शिकस्त
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम ने आरसीबी बनाम सीएसके मैच की मेजबानी की. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले खेलकर RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया. विराट कोहली ने 33 गेंदों पर 62 रन ठोके. उनके अलावा जैकब बेथेल ने 33 गेंदों पर 55 रनों का योगदान दिया. रोमारियो शेफर्ड ने आखिर में ताबड़तोड़ 14 गेंदों पर 53 रन जड़े.
जवाब में चेन्नई संघर्ष कर के हार गई. एमएस धोनी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बना सकी. युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 बॉल पर 94 रन बनाए. आरसीबी की ओर से लुंगी नगिदी ने 3 विकेट हासिल किए.
अंक तालिका में स्थिति
सीएसके के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. उन्होंने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 8 में उन्हें जीत मिली. वहीं 3 में इस टीम को हार मिली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 16 अंक हैं.
प्लेऑफ का समीकरण
आरसीबी 16 अंकों पर भी प्लेऑफ से बाहर हो सकती है. अंतिम-4 में उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए कम से कम एक मैच और जीतना होगा. उनके अलावा 4 ऐसी टीमें हैं, जिनके पास 18 अंकों तक पहुंचने का मौका है. जिनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं. ऐसे में ये टीमें बेंगलुरु के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं.
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
