IPL 2025: आईपीएल में 2 हैट्रिक लेने वाले इकलौते खिलाड़ी नहीं है चहल, ये दो धुरंधर पहले कर चुके हैं कारनामा
IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस मैच में काफी अच्छी रही. टीम के लिए अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक विकेट ली. इंडियन प्रीमियर लीग…

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस मैच में काफी अच्छी रही. टीम के लिए अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक विकेट ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में उन्होंने दूसरी बार ये कारनामा किया है. हालांकि चहल ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं. उनसे पहले दो धुरंधर 2 या उससे अधिक दफा हैट्रिक विकेट चटका चुके हैं.
युजवेंद्र चहल ने चटकाई हैट्रिक
चेपॉक के मैदान पर बीते 30 अप्रैल को पंजाब की भिड़ंत सीएसके से हुई. चेन्नई की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. इस टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे. आखिरी दो ओवर में जब उन्हें रनों की दरकार थी, तब युजवेंद्र चहल ने कहर बरपा दिया. 34 वर्षीय स्पिनर ने 19वें ओवर में एक हैट्रिक समेत कुल 4 विकेट हासिल किए.
जिसमें एमएस धोनी, दीपक हूडा, अंशुल कंबोज व नूर अहमद के विकेट शामिल रहे. उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी को चलता किया. इसके बाद चौथी, पांचवी और छठी बॉल पर क्रमश: हूडा, अंशुल और नूर को पवेलियन भेजा.
दूसरी बार किया ये कारनामा
युजवेंद्र चहल ने बीते दिन सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी हैट्रिक ली. इससे पहले साल 2022 में इस खिलाड़ी ने पहली बार हैट्रिक विकेट चटकाए थे. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ये कारनामा किया था. उनका नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है.
ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी
आईपीएल इतिहास में दो या इससे अधिक हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीन नाम मौजूद हैं. युजवेंद्र चहल ऐसा करने वाले तीसरे प्लेयर बने. उनसे पहले दो धुरंधर ये कारनामा कर चुके हैं. पहली बार युवराज सिंह ने आईपीएल में दो हैट्रिक ली थी. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने एक ही सीजन में ये कमाल किया. 2009 में पंजाब की तरफ से युवी ने आरसीबी और डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध हैट्रिक ली थी. उनके बाद अमित मिश्रा का नाम आता है.
धाकड़ लेग स्पिनर आईपीएल में 3 बार हैट्रिक ले चुके हैं. उन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए ये किया. पहली बार 2008 में दिल्ली के लिए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ, दूसरी बार 2011 में डेक्कन की तरफ से पंजाब के खिलाफ, तीसरी बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अमित मिश्रा ने हैट्रिक विकेट हासिल की.
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
